Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the jnews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-includes/functions.php on line 6114
राजा वड़िंग ने किसानी संघर्ष के दौरान जान गवाने वाले 7 किसानों के वारिसों को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंपे - Ozi News
  • Login
Tuesday, October 28, 2025
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US
Advertisement
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
Home BREAKING

राजा वड़िंग ने किसानी संघर्ष के दौरान जान गवाने वाले 7 किसानों के वारिसों को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंपे

admin by admin
November 1, 2021
in BREAKING, CHANDIGARH
0
राजा वड़िंग ने किसानी संघर्ष के दौरान जान गवाने वाले 7 किसानों के वारिसों को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंपे
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

Web Desk-Harsimran

चंडीगढ़, 25 अक्तूबर (प्रेस की ताकत ब्यूरो)- केंद्र सरकार द्वारा पास किये तीन किसान विरोधी कृषि बिलों के खि़लाफ़ चल रहे बड़े किसान आंदोलन में शिरकत करते समय शहीद हुए मानसा ज़िले के किसानों के वारिसों को पंजाब के परिवहन मंत्री श्री अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग द्वारा सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कैबिनेट मंत्री श्री वड़िंग ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी की तरफ से उनको ज़िम्मेदारी सौंपी गई है कि किसानी संघर्ष के अमर योद्धाओं के घर में पहुँच कर परिवारों के साथ सरकार की तरफ़ से डट कर खड़े होने की वचनबद्धता दोहराई जाये। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से किसानी आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के पीड़ित परिवार को पाँच-पाँच लाख रुपए की वित्तीय मदद के साथ-साथ एक वारिस को सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

कैबिनेट मंत्री ने आज के दौरे दौरान मानसा, सरदूलगढ़ और बुढलाडा के अलग-अलग गाँवों में अनौपचारिक संबोधन के दौरान कहा कि केंद्र की तरफ के पास किये काले कृषि कानूनों के खि़लाफ़ चल रहे संघर्ष के दौरान अपनी जानें गवाने वाले किसानों के परिवारों को पंजाब सरकार की तरफ से प्रति किसान पाँच लाख रुपए दिए गए हैं और मृतक किसानों के एक -एक पारिवारिक सदस्य को सरकारी नौकरी देने के लिए कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति पत्र देने की शुरूआत मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी की तरफ से की गई और अब राज्य के विभिन्न जिलों में इन परिवारों को घर-घर जाकर नियुक्ति पत्र सौंपे जा रहे हैं।

उन्होंने स्व. किसान गुरजंट सिंह निवासी कोट धरमू के लड़के सुखविन्दर सिंह, स्व. धन्ना सिंह निवासी खिआली चहलां वाली की पत्नी मनजीत कौर, स्व. कुलवंत सिंह निवासी नन्दगढ़ के लड़के निर्मल सिंह, स्व. गुरजंट सिंह निवासी बच्छोआना के लड़के सुखविन्दर सिंह, स्व. जगसीर सिंह निवासी भादड़ा की पत्नी रमनदीप कौर उर्फ मलकीत कौर, स्व. जुगराज सिंह निवासी गुड़दी के लड़के बख्शीश सिंह और किसान स्व गुरजंट सिंह निवासी अलीशेर कलां के लड़के जगसीर सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जो परिवार अपने सदस्य गवा चुके हैं, उनकी कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता परन्तु पीड़ित परिवारों की मदद के लिए सरकार किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ेगी।

इस मौके पर विधायक नाजर सिंह मानशाहिया, चेयरमैन ज़िला परिषद बिक्रम सिंह मोफ़र, सीनियर नेता रणजीत कौर भट्टी, एडवोकेट गुरप्रीत सिंह विक्की, डिप्टी कमिशनर महिंद्र पाल, एस. एस. पी. सन्दीप कुमार गर्ग, माइकल गागोवाल मौजूद थे।

Post Views: 75
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: chandigarh newslatest newslatest news on punjablatest updateslatest updates on punjabpb govt. newspress ki taquat newsPunjab Governmentpunjab latest newspunjab newspunjab politicstop 10 news
Previous Post

ਮੁਸਲਿਮ ਕੁੜੀ ਦੇ ਰਿਸ਼ਦੇਦਾਰਾਂ ਵਲੋਂ ਹਿੰਦੂ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਕਤਲ, ਪੁਲਸ ਵਲੋਂ ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

Next Post

ज़ीका वायरस से पीडित पहले रोगी की हुई पुष्टि, सेहत विभाग ने दी जानकारी, केंद्र ने भेजी उच्च स्तरीय टीम

Next Post
ज़ीका वायरस से पीडित पहले रोगी की हुई पुष्टि, सेहत विभाग ने दी जानकारी, केंद्र ने भेजी उच्च स्तरीय टीम

ज़ीका वायरस से पीडित पहले रोगी की हुई पुष्टि, सेहत विभाग ने दी जानकारी, केंद्र ने भेजी उच्च स्तरीय टीम

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited .

No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In