जोहान्सबर्ग, 6 जनवरी 2022, (प्रेस की ताकत ब्यूरो)-

जोहान्सबर्ग में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी दूसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल अभी तक बारिश के चलते शुरू नहीं हो सका है। इसके कारण पहले सत्र का खेल भी पूरी तरह से धुल चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, जोहान्सबर्ग में आज 70% बारिश की आशंका है। वहीं, तापमान 22-14 डिग्री तक रहेगा। अगर हवा की बात करें तो वो 22-12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। टीम इंडिया ने सा. अफ्रीका के सामने 240 रनों का टारगेट रखा है, जिसके जवाब में SA का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 118 रन है। कप्तान डीन एल्गर (46) और रैसी वान डेर डूसेन (11) नाबाद पर है। अफ्रीका को जीतने के लिए 122 रन बनाने हैं। वहीं, टीम इंडिया को 8 विकेट की दरकार है।

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच जोहान्सबर्ग टेस्ट अब रोमांचक मोड़ पर आ पहुंचा है। आज चौथे दिन का खेल होना है। मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट गंवाकर 118 रन बना लिए हैं। एक तरफ जहां अफ्रीकी टीम को दो दिन में 122 रन बनाने हैं। वहीं, टीम इंडिया को जीत के लिए 8 विकेट की जरूरत है। गौरतलब है कि टीम इंडिया इस मैदान पर आज तक एक भी टेस्ट मैच नहीं हारी है।

यह भी पढ़ो- कंगना फिर विवादों के घेरे में, पंजाब को बताया आतंकवादी सरगर्मियों का गढ़

जोहान्सबर्ग टेस्ट के तीसरे दिन की शुरुआत भारत के लिए बढ़िया रही थी। चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने लगभग 75 मिनट बैटिंग कर टीम इंडिया को मैच में बनाए रखा, लेकिन इसके बाद 29 रन बनाने में भारत ने चार विकेट खो दिए। इसके बाद हनुमा विहारी ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर टीम इंडिया को 266 रनों तक पहुंचाया। शार्दूल ठाकुर ने 28 और रविचंद्रन अश्विन ने 16 रन बनाए।