अम्बाला
अपराध नियन्त्रण एवं अनुसंधान संगठन का शिष्ट मंडल कोरोना काल के दौरान जो रेलवे विभाग द्वारा यात्रियों की सहायतार्थ जो सराहनीय कार्य किए के विषय में डीआरएम अम्बाला से वार्तालाप किया। यह जानकारी देते प्रदेश महासचिव बलजीत सिंह वालिया ने बताया कि इसके अतिरिक्त रेलवे प्लेट फार्म पर जो अपराधिक तत्व घूमते रहते हैं उन पर भी शिकंजा कसने के बारे में बातचीत की गई तथा मंडल अध्यक्ष रोहित जैन द्वारा कोरोना काल में पुलिस प्रशासन व आरपीएफ द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के बारे मंे भी डीआरएम को अवगत करवाते हुए यह निवेदन किया गया कि अपराध नियन्त्रण एवं अनुसंधान संगठन रेलवे के कर्मचारियों तथा पुलिस विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित करना चाहता है। जिस पर अर्जुन कुमार जिला प्रधान व शम्मी महरोल मीडिया प्रभारी ने डीआरएम महोदय से पात्र कर्मचारियों की सूची मांगी जिसे उनके द्वारा शीघ्र देने का आश्वासन दिया गया तथा यह भी कहा गया कि आरपीएफ व जीआरपी के सराहनीय कार्यों के बारे में पुलिस अधीक्षक रेलवे से सूची प्राप्त अपराध नियन्त्रण एवं अनुसंधान संगठन को स्वयं करनी होगी। इस अवसर पर अजय कुमार उपप्रधान अम्बाला, विनोद बीर आदि भी मौजूद रहे।
