Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in
/home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line
40
चंडीगढ़,27 अगस्त (शिव नारायण जांगड़ा)- पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है| पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पंजाब कांग्रेस की कमान संभालने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने चार सलाहकार नियुक्त किए गए थे। जिसमें मालविंदर सिंह माली का नाम भी शामिल था। माली की फेसबुक पर डाली गई कश्मीर, तालीबान व इंदिरा गांधी को लेकर पूर्व व नियुक्ति के बाद की पोस्टों से काफी बवाल हो रहा था। तथा विरोधी ही नहीं बल्कि कांग्रेस के अंदर भी मालविंदर माली पर एक्शन की मांग हो रही थी। जिसके बाद कल पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने भी सिद्धू को कहा था कि वह माली को एडवाइजर पद से फारिग करें अन्यथ वह खुद एक्शन लेंगे। सलाहकार का पद संभालने के बाद मालविंदर सिंह माली अपने बयानों पर बुरी तरह से घिर गए थे। उनके बयानों पर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा था| यहां तक की मालविंदर सिंह माली के बयान से कांग्रेस पार्टी में भी हलचल मची हुई थी| उनके बयानों को पार्टी के अन्य नेताओं द्वारा भी गलत ठहराया गया था|
Post Views: 225