Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in
/home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line
40
बरनाला,(राकेश गोयल):- सेंसी बस्ती बरनाला में अवैध संबंधों के शक में एक पति ने अपनी पत्नी के गले में बर्फ वाले सुए मारकर उसे गंभीर रूप से घायल करके फरार हो गया। थाना सिटी वन बरनाला की पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को सिविल अस्पताल बरनाला के शव ग्रह में रखवा कर अगली कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। थाना सिटी वन बरनाला के प्रभारी विश्वजीत मान पीपीएस बरनाला ने बताया कि सेंसी बस्ती निवासी 45 वर्षीय विक्रम सिंह अपनी पत्नी 40 वर्षीय दलजीत कौर पर अवैध संबंधों का शक करता था। प्रतिदिन ही पति पत्नी में इस मामले को लेकर झगड़ा होता था। बुधवार को दोपहर विक्रम सिंह ने नशेड़ी हालत में अपनी पत्नी दलजीत कौर के गले में बर्फ तोड़ने वाले लोहे के सुए से गले में मारने शुरू कर दिए। दलजीत कौर के लहुलुहान होने से व चिल्लाने से आस पास के लोगों को एकत्र होते देख आरोपित पति विक्रम सिंह घटनास्थल से फरार हो गया। मृतका दलजीत कौर के पन्द्रह व बारह वर्षीय बच्चों से पूछताछ शुरू करते हुए अगली कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी हैं।
Post Views: 59