सरस्वती सरोवर ट्रस्ट सोसायटी द्वारा संचालित श्री महाकाली मां दुखभंजनी मंदिर जैन कॉलेज रोड अंबाला शहर में गुप्तदानी द्वारा भेंट किए गए 12 किलो चांदी से निर्मित मां के दरबार की स्थापना उत्सव का आगाज आज मां के जयकारों के बीच पांच ब्राह्मणों के द्वारा किए गए मंत्रोच्चारण के बीच हुआ। सर्वप्रथम रिद्धि सिद्धि के दाता गणपति जी महाराज की आराधना करते हुए नव ग्रहों के पूजन के पश्चात मां भगवती का आह्वान करते हुए पूर्ण विधि-विधान से मां भगवती दरबार का पूजन आज प्रथम मई 2022 की सुप्रभात बेला में किया गया। इस मंगल बेला के साक्षी बने यजमान रोशन लाल ने सपरिवार दरबार का पूजन करते हुए मां दुर्गा जी की कृपा प्राप्त की। मांगलिक पूजन के पश्चात माताजी के दरबार को संपूर्ण धार्मिक प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए चावल वास करवाया गया। पूर्ण हर्षोल्लास से उत्साहित भक्तों के गगनभेदी जयकारों के बीच शंखनाद करते हुए आचार्य श्री पंकज शर्मा विशिष्ठ जी ने अपने सहयोगियों के साथ महा आरती करते हुए दरबार स्थापना उत्सव के प्रथम दिवस की बधाई दी।
दरबार स्थापना उत्सव के प्रथम दिवस पर आज सुरेश जी, नवीन शर्मा, राजू शर्मा,रामपाल सिंगला, हरिंदर शर्मा, पवन जी, कालड़ा जी, महेंद्र सिंह रिंकू, राजेश कुमार अग्रवाल, विनय भोला, प्रमोद गर्ग, अनिल गोयल, हनी जी, मदन चमोला, सोनिया जी तथा मां के अनेक भक्तों ने उपस्थित रहकर मां दुख भंजनी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।