मुंबई (रफतार न्यूज ब्यूरो): देश में शुक्रवार को पहली बार एक ही दिन में 11 हजार नए केस मिले, वहीं अकेले महाराष्ट्र में ही अब तक एक लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं।
महाराष्ट्र में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों ने चिंता पैदा कर दी है। महामारी से संक्रमित मरीजों के मामले में महाराष्ट्र ने चीन, कनाडा और बांग्लादेश को भी पीछे छोड़ दिया है। महाराष्ट्र में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 3,717 हो गई है।
महाराष्ट्र में शुक्रवार को 3493 नए मरीज सामने आने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख पार कर गई। इससे राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,01141 हो गई। वहीं, एक दिन में 127 मरीजों की मौत हो गई।
देश में मरीजों का आंकड़ा दस दिन में दो से तीन लाख हो गया है। जबकि पहले एक लाख मरीज आने में 110 दिन लगे थे। कोरोना प्रभावित देशों में भारत चैथे स्थान पर पहुंच गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि बाकी देशों की तुलना में भारत में मृत्युदर काफी नियंत्रित है। इसके बावजूद हर तीसरे या चैथे दिन में एक हजार मौत दर्ज की जा रही है। इसे लेकर राज्यों से चर्चा की जा रही है।
कोविड-19 के बीच अनलॉक-1 के दौरान आम लोगों और कारोबारियों को कई तरह की छूट दी गई है ताकि लॉकडाउन से प्रभावित आर्थिक गतिविधियों को गति मिल सके. 2 दिनों तक डिजिटल माध्यम से होने वाली इस बैठक में राज्यों को 2 चरणों में बांटा जा सकता है. यह प्रधानमंत्री मोदी का राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ विचार विमर्श का छठा दौर होगा. प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों के साथ पिछला संवाद 11 मई को किया था. गृह मंत्री अमित शाह ने भी मई के अंतिम सप्ताह में टेलीफोन पर मुख्यमंत्रियों के साथ करोना के संदर्भ में बातचीत की थी.
