Deprecated: Use of "self" in callables is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-essential/lib/vp/autoload.php on line 126
मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग को गौरवमयी प्रोजैक्ट ‘पिंड बाबे नानक दा’ के लिए वैश्विक स्तर पर टैंडर मांगने के दिये हुक्म – Ozi News
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-includes/functions.php on line 6131
  • Login
Friday, February 27, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US
Advertisement
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
Home COVER STORY

मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग को गौरवमयी प्रोजैक्ट ‘पिंड बाबे नानक दा’ के लिए वैश्विक स्तर पर टैंडर मांगने के दिये हुक्म

admin by admin
May 25, 2022
in COVER STORY, DELHI, INDIA, POLITICS, PUNJAB, WORLD
0
अब पंजाब के हर जिले में बनेगा मुख्यमंत्री कार्यालय, लोगों को चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा

Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line 40
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

श्री आनंदपुर साहिब में भाई जैता जी यादगार और नेचर पार्क को जल्द मुकम्मल करने के लिए कहा

चंडीगढ़, 24 मई (प्रेस की ताकत बयूरो)- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों संबंधी विभाग को सुल्तानपुर लोधी में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित गौरवमयी प्रोजैक्ट ‘पिंड बाबे नानक दा’ के लिए वैश्विक स्तर पर टैंडर मांगने के निर्देश दिए।

यहां अपने सरकारी निवास स्थान पर इस प्रोजैक्ट की प्रगति का जायज़ा लेने के लिए हुई मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये भगवंत मान ने विभाग को कहा कि वह 500 करोड़ रुपए की लागत से 40 एकड़ क्षेत्रफल में बनने वाले इस गौरवमयी प्रोजैक्ट के निर्माण के लिए विश्व प्रसिद्ध आर्कीटैक्टों की सेवाएं लें।

विचार-चर्चा में हिस्सा लेते हुये पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों संबंधी मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मुख्यमंत्री को बताया कि भारत सरकार ने उपरोक्त प्रोजैक्ट के लिए तैयारी की रूप-रेखा को पहले ही सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आनंदपुर साहिब फाऊंडेशन की एक अन्य मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये पर्यटन विभाग को श्री आनंदपुर साहिब में बनने जा रही भाई जैता जी यादगार को दिसंबर, 2022 तक हर हाल में मुकम्मल करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग को समर्थ अथॉरिटी के द्वारा प्रवानित निर्धारित मापदण्डों के मुताबिक इस गौरवमयी प्रोजैक्ट के मानक निर्माण को यकीनी बनाने के लिए भी कहा। यह यादगार विरासत-ऐ-खालसा के कंपलैक्स में 13 करोड़ रुपए की लागत से पाँच एकड़ में बन रही है।

ज़िक्रयोग्य है कि बहादुर सिख जरनैल बाबा जीवन सिंह (भाई जैता जी) दसमेश पिता श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के श्रद्धावान सिख थे, जो नौवें सिख गुरू श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी का शीश चाँदनी चौक, दिल्ली से श्री कीरतपुर साहिब में लेकर आए थे।

इसी तरह मुख्यमंत्री ने विभाग को विरासत-ऐ-खालसा की सीमा के अंदर 10 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित किये जा रहे नेचर पार्क को इस साल दिसंबर तक मुकम्मल करने के लिए कहा है। भगवंत मान ने कहा कि यह प्रोजैक्ट यहाँ आने वाले लोगों और ख़ास कर कुदरत प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।

मुख्यमंत्री ने अमृतसर कल्चरल एंड टूरिज्म डिवैल्पमैंट अथॉरिटी की पहली मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये पवित्र नगरी अमृतसर में गोल्डन टैंपल प्लाज़ा समेत अलग-अलग विरासती और पर्यटन और सांस्कृतिक स्थानों की प्रगति का जायज़ा लिया।

पवित्र शहर अमृतसर की धार्मिक और ऐतिहासिक महत्ता का ज़िक्र करते हुये मुख्यमंत्री ने विभाग को अथॉरिटी के अधीन चल रहे सभी कामों को जल्द पूरा करने के लिए कहा जिससे अमृतसर को विश्व पर्यटन केंद्र के तौर पर उभारा जा सके।

मीटिंग में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. वेणू प्रसाद, प्रमुख सचिव पर्यटन और सांस्कृतिक मामले तेजवीर सिंह, सचिव सूचना एवं लोक संपर्क एम.एस. जग्गी और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के डायरैक्टर करनेश शर्मा उपस्थित थे।

Post Views: 85
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: Additional Chief Secretary to CM A. Venu PrasadBHAI JAITA JI MEMORIAL AND NATURE PARK EXPEDITIOUSLY AT SRI ANANDPUR SAHIBChief Secretary Anirudh Tewaricomplete the Nature Park being set up within the precincts of Virasat-e-KhalsaEmphasizing the religious and historical importance of holy city of AmritsarFinance Minister Harpal Singh CheemaINVITE GLOBAL TENDERS FOR PRESTIGIOUS PROJECT ‘PIND BABE NANAK DA’meeting of Amritsar Cultural and Tourism Development Authority reviewedprestigious project ‘Pind Babe Nanak Da’ dedicated to the 550th Prakash Purb of Sri Guru Nanak Dev Ji at Sultanpur LodhiPrincipal Secretary Tourism & Cultural Affairs Tejveer SinghSecretary Information & Public Relations MS Jaggi and Director Tourism & Cultural Affairs Karnesh SharmaSikh General Baba Jiwan Singh (Bhai Jaita Ji) was a devout Sikh of Dasmesh Pita Sri Guru Gobind Singh Jiwho brought the severed head (Sis) of the Ninth Sikh Guru Sri Guru Tegh Bahadur Sahib from Chandni Chowk

Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line 40

Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line 40

Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line 40
Previous Post

PPSC CONDUCTS ALL EXAMINATIONS IN ENGLISH ONLY EXCEPT PCS COMBINED COMPETITIVE EXAMINATION

Next Post

The Philosophy Of new requirements for making medical devices laser

Next Post

The Philosophy Of new requirements for making medical devices laser

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited .