Web Desk – Harsimranjit Kaur

उत्तराखंड, 8 अक्तूबर (प्रेस की ताकत ब्यूरो)-  आज उड़ान योजना के तहत उत्तराखंड में कई रूटों पर हवाई सेवा का उद्धाटन किया गया. 352 करोड़ की लागत से तैयार किए गए टर्मिनल के फेज वन का काम पूरा हो गया है. इसी के साथ नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण भी किया गया.

उड़ान योजना के तहत उत्तराखंड (Uttarakhand) में शुक्रवार यानी आज से कई रूटों पर हवाई सेवा (Air services) शुरू हो जाएगी. जौलीग्रांट एयरपोर्ट (Jolly Grant Airport) पर आज केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देहरादून में जॉली ग्रांट हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।