Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the jnews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-includes/functions.php on line 6114
सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार: बांठिया - Ozi News
  • Login
Wednesday, September 17, 2025
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US
Advertisement
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
Home BREAKING

सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार: बांठिया

Chetan Sharma by Chetan Sharma
June 2, 2022
in BREAKING, RAJASTHAN
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

बालोतरा: (चेतन शर्मा) भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों को केंद्र की मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बांठिया ने क्षेत्र के बागुंडी, दुदवा, सुथारों की ढाणी सहित विभिन्न गाँवो का दौरा कर सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत की। दुदवा में बांठिया ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त मोदी सरकार ने सीधे उनके खाते में जमा करा दी है। 11 करोड किसानों को 1.8 करोड़ की राशि सीधे खातों में ट्रांसफर कर दी गई है। उन्होंने ने कहा कि विकासवाद, स्वपर्शी,समावेशी की विकास यात्रा में अविरल चल रही है। गांव, गरीब ,शोषित, वंचित, पीड़ित दलित एवं समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति तक मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मोदी सरकार महिलाओं व युवाओं के लिए सशक्तिकरण की ओर कदम बढ़ा रही है। उन्होंने ने कहा कि मोदी सरकार में प्रत्येक व्यक्ति की आय दोगुनी हो गई। भाजपा के लिए देश सबसे पहले है। बांठिया ने कहा कि भ्रष्टाचार व अनाचार को धता बताकर मोदी सरकार की अविरल यात्रा जारी है। मोदी सरकार की सफल नीतियों के वहज से ही 88 प्रतिशत लोगो को वैक्सीन की डोज लग गई है।
इस दौरान दुदवा सरपंच प्रतिनिधि खेतसिंह दहिया ने ग्रामीण उमाराम को ट्राई साइकिल व कम आजीविका वाले 5 परिवारों की महिलाओं को सिलाई मशीन देने का आग्रह करने पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बांठिया ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा कार्य में लगा हुआ है। आपने जो अपेक्षा की है वह जल्द ही आगामी कार्यक्रम में निश्चित रूप से वितरण कर दी जाएगी। उपस्थित ग्रामीणों ने पशुधन के लिए चारा व पानी की भयंकर किल्लत की बात की। बांठिया ने अधिकारियों से तुरंत वार्ता कर पानी के टैंकर भिजवाने का आग्रह किया। उन्होंने ने राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जल्द से जल्द चारा डिपो खोलने की मांग की व चारा,पानी की भयंकर किल्लत के चलते पशुधन बचाना ग्रामीणों के सामने बड़ी समस्या बनी हुई है। उसके बाद बांठिया ने ग्रामीणों के साथ क्षेत्र में गायो के लिए हरा चारा वितरण किया। इस मौके पर ठाकुर हुकमसिंह,सरपंच प्रतिनिधि खेतसिंह दहिया, मल्लीनाथ सरपंच प्रतिनिधि भोमाराम,सुरेंद्र सिंह, भाजपा नेता अशोक जोशी, कमल, किशनसिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।

महाराणा प्रताप को किया याद:-
शूरवीर पराक्रमी महाराण प्रताप की जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने उनको याद करते हुए ओजस्वी शासक की गौरव गाथा का बखान किया। उन्होंने ने उनके त्याग भरे जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की।उन्होंने ने कहा कि महाराणा प्रताप ने स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने सुखों का त्याग कर पहाड़ियों और दुर्गम वनों में अपना जीवन व्यतीत किया था।उन्होंने ने कहा कि मातृभूमि की स्वाधीनता के लिए बड़े से बड़ा त्याग ओर बलिदान करने वाले शिरोमणि महाराणा प्रताप का जीवन ओर संघर्ष पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। उनके साहस और संघर्ष की गाथा से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए।

Post Views: 122
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: BJPbreaking newsrajasthan
Previous Post

तपती गर्मी में तत्ते तवे पर तपकर समाज को शीतलता का संदेश दिया श्री गुरु अर्जुन देव जी ने:- ओंकार सिंह

Next Post

“ऊँ” की ध्वनि का वैज्ञानिक महत्व

Next Post
“ऊँ” की ध्वनि का वैज्ञानिक महत्व

"ऊँ" की ध्वनि का वैज्ञानिक महत्व

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited .

No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In