बीते सात साल में भाजपा राज में हरियाणा का कर्जे घटने की बजाए दोगुने से ज्यादा हो गया
अम्बाला:- आम आदमी पार्टी नेता निर्मल सिंह ने शनिवार को गांव जैतपुरा, जंधेड़ी, जोधपुर, छपरा, दानीपुर, बालापुर, कालावड़, काठगढ़, रोशनपुर और कंगवाल में जाकर अपने कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन भी थामा । निर्मल सिंह ने लोगों से कहा कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का दिल्ली मॉडल हर परिवार की स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजगार पर खरा उतरता है। आने वाले कुछ दिनों में पंजाब में भी शिक्षा, स्वास्थ्य पर विशेष तौर पर बदलाव देखने को मिलेगा। निर्मल सिंह ने इन गावं में कार्यकर्ताओं को 29 मई को कुरुक्षेत्र में रैली में शामिल होने का भी न्यौता दिया।
निर्मल सिंह ने कहा कि पंजाब के बाद अब अगली बारी हरियाणा में बदलाव की है। हरियाणा में आज प्रदेश में सरकारी स्कूलों का बुरा हाल है, टीचर नहीं है, इसलिए भाजपा सरकार ने ऐसे स्कूलों को बंद करके उन्हें दूसरे स्कूलों में समायोजित कर दिया गया। लेकिन एक आम आदमी प्राइवेट स्कूल में उसकी भारी भरकम फीस नहीं चुका सकता। इसलिए दिल्ली की तरह प्रदेश के स्कूलों में बेहतरीन शिक्षा मुहैया कराई जाएगी। निर्मल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार चाहे केंद्र की हो या हरियाणा की, किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी का तो शोषण ही हुआ है। इसलिए हरियाणा की जनता आम आदमी पार्टी को 2024 में सरकार बनाने का मौका देगी। प्रदेश में मौजूदा भाजपा सरकार सन 2014 मे बनी तो कर्ज लगभग 60 हजार करोङ रुपए था जो इन 7 सालों में बढकर 2.23 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इसलिए जनता आम आदमी पार्टी को विकल्प मान रही है और पार्टी की नीतियों से प्रभावित हो चुकी है । आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा से वायदा किया है कि हम सब मिलकर एक नया हरियाणा बनाएंगे। हरियाणा में 7 साल भाजपा सरकार है जिसके बदले में प्रदेश की जनता को सिर्फ भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई व बदहाली ही नसीब हुई है। इसलिए जनता तंग आ चुकी है। अम्बाला में बड़े-बड़े प्रोजेक्ट अनियमितताओं व खरबों रुपये के भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ‘हम सब मिलकर एक नया हरियाणा बनाएंगे. अगर आप शांति,सुरक्षा,स्कूल,अस्पताल, सड़कें चाहते हैं तो आने वाले समय में आम आदमी पार्टी ही सही विकल्प है और इसी को चुने।