नई दिल्ली, 17 दिसंबर 2021, (प्रेस की ताकत ब्यूरो)-

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक के आर रमेश कुमार ने गुरुवार को विधानसभा में बेहद विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि ‘जब बलात्कार होना ही है, रेप से बच न सको, तो तो लेटो और उसका मजा लो. अब इस बयान पर उन्होंने माफी मांगी है.

कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक के आर रमेश कुमार  ने गुरुवार को विधानसभा में बेहद विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि ‘जब बलात्कार होना ही है, तो लेटो और मजे लो.’ अब इस बयान पर उन्होंने माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि रेप के बारे में मेरे द्वारा की गई टिप्पणी के लिए मैं सभी से ईमानदारी से माफी मांगता हूं. मेरा इरादा ऐसा नहीं था. मैं आगे से शब्दों का ध्यान रखूंगा.

यह भी पढ़ो – सिद्धार्थ चटोपाध्याए पंजाब के नये डीजीपी, नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया समर्थन

उन्होंने माफी को लेकर ट्विटर पर एक पोस्ट भी किया है. बता दें कि कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक के आर रमेश कुमार के रेप वाले बयान के बाद से उनकी खूब किरकरी हो रही थी. उनके इस बयान को लेकर कई नेताओं ने आपत्ति जताई थी.

उन्होंने कहा कि मैंने किसी भी महिला के बारे में कोई अभद्र या ओछी बात नहीं की. महिलाओं का अपमान करने का मेरा कोई इरादा नहीं था, यहां क्या हुआ, ये बातचीत किस संदर्भ में की गई, क्यों की गई, उसे दरकिनार कर दिया गया. सिर्फ बीच की कुछ बातों को ले लिया, चाहे कुछ भी हो मैं अपना बचाव नहीं कर रहा.

यह भी पढ़ो –कैप्टन पहुँचे दिल्ली, केंद्रीय मंत्री गजेंदर सिंह शेखावत के साथ करेंगे मुलाकात

मैंने जो बात कही उससे अगर किसी को भी ठेस पहुंची हो तो, मुझे कोई एतराज नहीं है, आप जानते हैं मैं एक सामान्य परिवार से आता हूं, इस सदन की कार्यवाही सही तरीके से चले इसके लिए मैंने बहुत प्रयास किया है सदन की मर्यादा बरकरार रहे यही मेरी कोशिश रही है. जो बात मैंने कही, उस पर आप भी हंसे तो आपको भी सह अपराधी बना दिया गया. मैं फिर कहता हूं, अगर मेरी बातों से समाज के किसी भी व्यक्ति खासकर महिलाओं को ठेस पहुंची है तो मुझे इस बात का दुःख है.