Deprecated: Use of "self" in callables is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-essential/lib/vp/autoload.php on line 126
जुमे की नमाज पर मस्जिद में बम धमाका, 16 की मौत, आतंकियों ने बनाया शिया समुदाय को निशाना – Ozi News
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-includes/functions.php on line 6131
  • Login
Friday, January 23, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US
Advertisement
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
Home BREAKING

जुमे की नमाज पर मस्जिद में बम धमाका, 16 की मौत, आतंकियों ने बनाया शिया समुदाय को निशाना

admin by admin
October 15, 2021
in BREAKING, WORLD
0
जुमे की नमाज पर मस्जिद में बम धमाका, 16 की मौत, आतंकियों ने बनाया शिया समुदाय को निशाना

Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line 40
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

Web Desk- Harsimranjit Kaur

काबुल, 15 अक्तूबर (प्रेस की ताकत ब्यूरो)-

तालिबान की वापसी के बाद से अफगानिस्तान में हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं। अफगानिस्तान में आतंकी हमलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है।आतंकियों ने शुक्रवार को कंधार में एक मस्जिद में बम धमाका किया। जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई है जबकि 40 अन्‍य घायल हुए हैं।

आतंकियों ने शिया समुदाय के लोगों को निशाना बनाकर इस हमले को अंजाम दिया। यह घटना उस वक्‍त हुई जब लोग जुमे की नमाज पढ़ रहे थे। घायलों में कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

तालिबान सरकार के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता कारी सईद खोस्ती ने कहा कि अधिकारी इस हमले का विवरण एकत्र कर रहे हैं। यह हमला इस्लामिक स्टेट द्वारा उत्तरी शहर कुंदुज में एक शिया मस्जिद पर हुए आत्मघाती बम हमले के कुछ दिनों बाद हुआ है।

हाल ही में कुंदूज शहर में मस्जिद के भीतर बम विस्फोट हुआ था जिसमें 80 लोग मारे गए थे ज‍बकि कई घायल हुए थे। आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्‍मेदारी ली थी। यह बम धमाका भी शुक्रवार को दोपहर के समय उस वक्‍त हुआ जब इलाके के शिया मुसलमान बड़ी संख्या में नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में जमा हुए थे।

प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज आवाज के साथ हुए बम धमाके के बाद मस्जिद धुएं से भर गई थी। धुंआ छंटने पर जब आसपास के लोग मस्जिद के भीतर पहुंचे तो लोगों के क्षत विक्षत शव पड़े थे।

महीने की शुरुआत में काबुल में मस्जिद के प्रवेश द्वार पर बम विस्फोट हुआ था जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी। यह विस्फोट तब हुआ था जब काबुल की ईदगाह मस्जिद में सत्तारूढ़ तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद की मां की मौत के बाद नमाज पढ़ी जा रही थी।

गौरतलब है कि 15 अगस्त को काबुल पर तालिबान का कब्जा होने के बाद से अफगानिस्तान में आइएस के लगातार हमले हो रहे हैं। सबसे बड़ा हमला 26 अगस्त काबुल एयरपोर्ट के नजदीक हुआ था जिसमें 169 अफगान और 13 अमेरिकी सैन्यकर्मी मारे गए थे।

Post Views: 127
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: 16 diedAfghanistanBomb Blast In MosqueBomb blast in mosque on Friday prayersIdgah Mosque of KabulInternational newsKabulKabul Airportlatest newslatest updatesNational Newspress ki taquat newsTalibanTaliban governmentTaliban NewsTerrorist Attacks In AfghanistanTerrorists Targeted Shia Communitytop 10 news

Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line 40

Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line 40

Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line 40
Previous Post

परिवहन मंत्री राजा वडि़ंग द्वारा पटियाला के बस अड्डे और पी.आर.टी.सी. वर्कशॉप का औचक दौरा

Next Post

रायपुर स्टेशन पर ट्रेन विस्फोट में सीआरपीएफ के 6 जवान घायल

Next Post
रायपुर स्टेशन पर ट्रेन विस्फोट में सीआरपीएफ के 6 जवान घायल

रायपुर स्टेशन पर ट्रेन विस्फोट में सीआरपीएफ के 6 जवान घायल

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited .