सुनाम ऊधम सिंह वाला, 24 मई (सुभाष भारती):
भाजपा के जिला संगरूर-2 के जिलाध्यक्ष रिशी पाल खेरा के नेतृत्व में पार्टी दफ्तर में नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेम गुगनानी, विनोद गुप्ता, संजय सिंगला को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर भाजपा जिला संगरूर-2 के अध्यक्ष रिशी पाल ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता को योग्यता के अनुसार जिम्मेदारी मिलती है और विनोद गुप्ता तथा प्रेम गुगनानी का जीवन हमेशा पार्टी के कार्य को समर्पित रहा है वह पार्टी की विभिन्न जिम्मेदारियों चाहे वह प्रशासनिक या पार्टी की हो उस पर खरे उतरे हैं। उन्होंने कहा कि संजय सिंगला पहले ही जिलाध्यक्ष के पद पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं और अब पार्टी ने उन्हें दूसरी बार प्रदेश कार्यकारिनी सदस्य बनाया है, पार्टी जो कार्यकर्ता योग्यता के अनुसार रह गए हैं पार्टी उन्हें मोर्चा तथ सैलों में जिम्मेदारी दी जाएगी।
इस समय नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिनी सदस्यों ने कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी ने दी है वह उसे पार्टी की बढ़ौतरी के लिए जिला अध्यक्ष रिशी पाल के नेतृत्व में बूथ तक मजबूत करने के लिए मेहनत करेंगे। इस मौके पर लाजपत गर्ग, दीवान गोयल, शंकर बांसल, शैली बांसल, मंडलाध्यक्ष अशोक गोयल, डा. जगमहिन्द्र सैनी, अमृतराजवीर सिंह चट्ठा, भगवान दास, राकेश टोनी, राजीव मिंटा, संदीप जिंदल, बुध राम प्रेमी, रजत शर्मा, मोहित गर्ग, डा. राज बांसल, डा. उमा शंकर, युगेश सेठी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।