चंडीगढ़ (प्रेस की ताकत ब्यूरो) : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अब रसोइये का काम करेंगे यानि अब खाना बनाएंगे। जी हां खाने पीने के शौकीन कैप्टन अमरिंदर सिंह खाना भी जानते हैं और खिलाना भी। और यदि कैप्टन अमरिंदर सिंह आपको खाने का न्यौता दे ंतो मौका मत छोड़िएगा, हो सकता है कि वह खाना उनका खुद का बनाया हो।
जी हां, यह बात बिल्कुल सच है कि कैप्टन ने खाना बनाने का काम शुरू कर दिया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल की ओर से ट्वीट करके खुद यह जानकार दी गई है।
दरअसल, कैप्टन अमरिंदर सिंह टोक्यो ओलंपिक 2020 के पंजाब के विजेताओं से रूबरू होने जा रहे हैं और इस दौरान वह विजेताओं के लिए अपने हाथ से खाना बनाएंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के विजेताओं को इनाम देते हुए खुद कहा था कि वे खुद ओलंपिक विजेताओं को अपने हाथों से खाना बना कर खिलाएंगें।
कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्वीट कर बताया कि अमरिंदर सिंह टोक्यो ओलंपिक 2020 में पंजाब के विजेताओं से मुलाकात करेंगें और उन्हें अपने हाथ से खाना बनाकर खिलाएंगे। खाने में कई सारे व्यंजन होंगें, जिन्हें कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद ही तैयार करने वाले हैं। रवीन ठुकराल ने ट्वीट में बताया कि टोक्यो ओलंपिक में पंजाब के विजेताओं के साथ हरियाणा के नीरज चोपड़ा, जिन्होंने गोल्ड जीतकर भारत का गौरव बढाया है, वह भी शामिल होंगे बता दें कि, रवीन ठुकराल ने कैप्टन की एक फाइल फोटो भी ट्वीट की है, जिसमें कैप्टन खाना बनाते दिखाई दे रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह खाना बनाने के काफी शौकीन हैं।
Tagged #PunjabiNews #Suicide #Video #FacebookPost #PunjabCongress #PunjabPoliceIndia #CaptainAmarinderSingh, AMRINDER SINGH CHIEF MINISTER PUNJAB as cook in kitchen rosoia AMRINDER SINGH as cook in kitchen AMRINDER SINGH rosoia, amrinder singh in kitchen as cook, captain amarinder singh resignation rumors captain amrinder singh resignation letter, captain amarinder singh resigns from chief minister ministership, captain amrinder singh resign from chief minister ministership, chandigarh news, CHIEF MINISTER OFFICE PUNJAB, crime news in punjab, criminal news, criminal story, Dr Senu Duggal additional director department of information and public relations Punjab, Dr Senu Duggal DPR Punjab latest news and videos, Information & Public Relations Department Punjab, international latest news channel, just now india news, Latest News and Updates on Punjab, live #Ask Captain Facebook interaction, live updates, live viral news, live viral video, pb govt. news, press ki takat, press ki taquat, punjab congress akali dal news, punjab congress news, punjab crime news, Punjab government latest news, Punjab Live latest news, punjab politics, Punjabi khabran, punjabi latest news, Senu Duggal pro chandigarh latest news and videos, top 10 newspapers, top ten patiala daily punjabi newspapers list, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग पंजाब Punjab coronavirus symptoms, ਸੂਚਨਾ ਤੇ ਲੋਕ ਸੰਪਰਕ ਵਿਭਾਗ ਪੰਜਾਬ