कांता चौटाला, सुनैना चौटाला व प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा के अम्बाला छावनी आगमन पर 7 अप्रैल सुबह 10 बजे कच्चा बाज़ार अम्बाला छावनी में होने वाले महिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महिलाओं की मीटिंग इनैलो कार्यकर्ता दमनप्रीत सिंह के निवास पर सम्पन्न हुई। मीटिंग दौरान सभी ने एकजुट होकर अम्बाला छावनी में इनैलो की आवाज बुलंद करने की बात कही। इस अवसर पर महिला सम्मेलन की सयोंजक तरलोचन कौर ने कहाकि इनैलो पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने हमेशा ही महिलाओं का मान सम्मान बढ़ाया है। सम्मान पेंशन योजना हो, लाडली योजना या फिर शगुन योजना यह सब जगत ताऊ व पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल व इनैलो की ही देन है। महिलाओं की राजनीति में समुचित भागीदारी भी इनैलो शाशनकाल में ही सर्वप्रथम सुनिश्चित हुई थी। महिला शिक्षा के छेत्र में भी इनैलो सरकार के समय सबसे अधिक कार्य किए गए। महिलाओं के लिए अलग स्कूल हो, कॉलेज हो या अन्य शिक्षण संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी इन सबके लिए विशेष व्यवस्था विशेषतौर पर चौधरी देवीलाल व चौधरी ओम प्रकाश चौटाला जी के प्रयासों से ही सम्भव हो सका। उपस्थित महिला शक्ति से वायदा करते हुए उन्होंने कहाकि महिला शक्ति के सहयोग से जी प्रदेश में आगामी सरकार इनैलो की बनेगी और इनैलो सरकार बनने के पश्चात प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार देने के लिए उचित व सर्वोत्तम व्यवस्था की जाएगी ताकि समाज मे महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित हो सके, बच्चों को उत्तम शिक्षा मिल सके और युवाओ को रोजगार। इस अवसर पर महिला शिक्षा की तरफ विशेष ध्यान देने का वायदा करते हुए दमनप्रीत सिंह ने कहाकि आर्थिक विकास में महिलाओं का योगदान अहम व सर्वोपरि है इसलिए महिलाओं को प्रत्येक स्तर पर निशुल्क शिक्षा देने की इनैलो सरकार प्रयास करेगी। महिलाओं का सम्मान उनके लिए सर्वप्रथम है। इस अवसर पर महिला शक्ति ने दमनप्रीत सिंह को सफलता का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर कुलबीर कौर सदाना, डॉली कोहली, गुरनीत कौर, दलजीत कौर, हरजीत कौर, पेन्नी कोहली, राजिंदर कौर, रविन्द्र कौर, सतिंदर कौर, परमजीत कौर, रानी, सतविंदर कौर सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थी।