पटियाला, 7 मई (प्रेस की ताकत बयूरो)- अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनका पटियाला से बहुत पुराना जुड़ाव है चाहे वे खेल मंत्री बनने के बाद पहली बार पटियाला आए हैं।
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होनें कहा कि पटियाला के एन आई एस में उन्होनंें क्रिके्रट से अपना कैरियर शुरु किया था वे प्रसन्न हैंे कि उन्हें 61 वें वार्षिक उत्सव में मुख्य महमान के तौर पर बुलाया गया है।
उन्होनंे कहा कि केन्द्र काफी कुछ खिलाड़ियों के लिए करना चाहती हैं यहां तक कि पुर्व खिलाड़ी भी यदि अपना कोचिंग इंस्टीचियुट खोलना चाहे तो सरकार उसे 5 लाख लोन देगी।
विक्की गोंडर जैसे खिलाड़ी रह चुके अब गैंगस्टर बन चुके पर उन्होनें पत्रकारों को जबाब देते हुए कहा कि सभी को एक कटघरे में खड़ा नहीं किया जा सकता।
भाजपा जनता युवा माेर्चा के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा काे गिरफ्तार करने के मामले में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पंजाब पुलिस पर निशाना साधा है। हालांकि बाद में हरियाणा पुलिस ने बग्गा काे दिल्ली पुलिस काे साैंप दिया था। अनुराग ने कहा कि जाे पंजाब पुलिस ने किया वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य की पुलिस का काम कानून व्यवस्था को बनाए रखना होता है, लेकिन किसी दूसरे राज्य में जाकर कानून की धज्जियां उड़ाना ठीक नहीं है।
अनुराग ने दिल्ली में पंजाब पुलिस के जवानों द्वारा की गई इस कार्रवाई को बेहद निंदनीय करार दिया। अनुराग ने आराेप लगाया कि अरविंद केजरीवाल पंजाब पुलिस का दुरुपयाेग कर रहे हैं। पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति खस्ता है।

