Deprecated: Use of "self" in callables is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-essential/lib/vp/autoload.php on line 126
आप” तो एक राज्य में जीती है, उनका क्या जो चार राज्य जीते: रीना सिंगला – Ozi News
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-includes/functions.php on line 6131
  • Login
Thursday, February 26, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US
Advertisement
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
Home BREAKING

आप” तो एक राज्य में जीती है, उनका क्या जो चार राज्य जीते: रीना सिंगला

Jagdeep Singh by Jagdeep Singh
April 8, 2022
in BREAKING
0
आप” तो एक राज्य में जीती है, उनका क्या जो चार राज्य जीते: रीना सिंगला

Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line 40
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

अम्बाला :- रीना सिंगला राष्ट्रीय महिला परिषद अम्बाला अध्यक्षा अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि जब से पंजाब चुनाव के रिजल्ट आए हैं, तब से मैं देख रह हूँ कि आप आदमी पार्टी और उसके कार्यकर्ता कुछ ज्यादा ही हवा में हैं. बाकी चार राज्यों में जीतने वाले हल्ला नहीं मचा रहे. पंजाब में बहुत दशकों से कांग्रेस की सरकार बनती रही है, लोग कांग्रेस से दुखी हो चुके थे और लोगों ने समझ लिया था कि अब उन्हें कांग्रेस से छुटकारा पाना है और पंजाब में भाजपा ज्यादातर कभी भी सत्ता में ज्यादा नहीं रही और किसान आंदोलन ने भाजपा को लोगों की नजरों में बहुत बुरा बना दिया था, जिसका फायदा आम आदमी पार्टी को मिल गया. आम आदमी पार्टी यह बोल रही है कि उन्होंने कोई चमत्कार कर दिखाया। यह चुनाव पांच राज्यों में हुए थे और बाकी के चार राज्यों में भाजपा जीती है और भाजपा की सरकार बनी है। जिन जिन राज्यों में पहले कांग्रेस की सरकार थी, लोगों ने उन से छुटकारा पाने के लिए भाजपा को चुना। यहां मैं कोई राजनीतिक बात नहीं कर रही हूं, पर लोकतांत्रिक देश की नागरिक होते हुए मैं जनता को यह बताना चाहती हूं कि कांग्रेस से छुटकारा पाने के चक्कर में आप किसी ऐसी पार्टी के चक्कर में मत फंस जाना जो हिंदुत्व के खिलाफ है और जिनका पंजाब में तुका लगा है. मैं एक गैर राजनीतिक अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन से जुड़ी हुई हूं, जिसके अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू हृदय सम्राट हिन्दू शेर डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया हैं और संगठन का नाम अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद है और मैं संगठन के राष्ट्रीय महिला परिषद से जुड़ी हुई हूं और हम लोग और हिन्दू और हिंदुत्व के लिए काम करते हैं और हमारा एक ही नारा है “हिन्दू ही आगे’. इसलिए मैं लोगों को यह करना चाहती हूं कि एक राज्य में तुके से जीतने वाले इतना ज्यादा हवा में उड़ रहे हैं और अपनी जीत का आप लोगों को टारगेट बनाकर फायदा उठाना चाहते हैं. यह जीत इनकी मेहनत की जीत नहीं है, यह जीत लोगों के कांग्रेस से दुखी होने की वजह से और दूसरा कोई विकल्प ना होने की वजह से मिली हुई आसान जीत है. इसलिए आप लोग सोच समझकर आम आदमी पार्टी से जुड़े। मैंने आम आदमी पार्टी में पिछले साल काम किया था. इन्होंने खुद बुला बुलाकर अपने साथ जोड़ा था और यह बात सारा मीडिया भी और सब लोग जानते हैं कि मैंने कितनी मेहनत से और कितनी लग्न से आम आदमी पार्टी के लिए काम किया था, पर मैंने यह देखा कि आज तक 8 साल में अंबाला में कभी भी किसी भी तरह से आम आदमी पार्टी के किसी कार्यकर्ता ने पार्टी को आगे ले जाने के लिए काम नहीं किया था. मैं सुबह उठकर न्यूज़ बनाती थी और मीडिया को भेजती थी और उसके बाद मीडिया के सामने आकर आम आदमी पार्टी के पक्ष में बोलती थी, पर मेरे काम को सराहने की बजाय और उसको आगे तक पहुंचाने की बजाय , इसी पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता, उतर हरियाणा महिला अध्यक्षा, उत्तर हरियाणा अध्यक्ष, संगठन मंत्री और सह प्रभारी हरियाणा ने उल्टा मुझे ही प्रताड़ित और टार्चर करना शुरू कर दिया और कहा कि कि आप थोड़ा स्लो हो जाओ, इतना काम करने की जरूरत नहीं. खुद मीडिया मुझे कहता था कि मैंने हरियाणा में मुर्दे में जान डाल दी. अगर कोई काम करेगा तो आगे बढ़ जाएगा और काम करने वाला आगे बढ़ना भी चाहिए और इसी के चलते इन लोगों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इन्होने मीडिया को वालों को खुद ही मैसेज बनाकर भेजने शुरू कर दिए कि रीना सिंगला पार्टी से नहीं जुड़ी हुई है। कमाल है खुद पार्टी में ज्वाइन करवाया, मीडिया को बुलाया और उसके बाद खुद डॉ सुशील गुप्ता सांसद और सह प्रभारी हरियाणा मेरे घर तक आए थे और मेरे बारे में काफी उच्च विचार दिए. मैं इनकी चार मीटिंग्स में गयी जिसमे कई बार इनके सांसद भी होते थे. इनको पता ही नहीं है क्या बोलना है, क्या करना है, वहां पर गाली गलौज, गंदी से गंदी गाली गलौज करते हैं और महिलाओं की इज्जत तो ये लोग बिलकुल ही नहीं करते। मैंने खुद दिल्ली जाकर गोपाल राय तक सब बातें पहुंचाई, पर अरविन्द केजरीवाल तक किसी बात को नहीं पहुँचाया जाता या केजरीवाल गलत को गलत नहीं कह पाते. जागो केजरीवाल इसी दौरान मेरे साथ कबूतरबाजी की ठगी हो गयी, मैंने इनसे मदद को कहा पर इन्होने आरोपी के साथ मिलकर पुलिस के साथ मिलीभगत से मेरे खिलाफ ही उल्टा करवा दिया। जो साबित हो चूका है कि मेरे ऊपर लगा आरोप झूठा था, और यह सब इन लोगों ने एक आई टी आई के प्रिंसिपल और पुलिस के साथ मिलीभगत से करवाया था। परंतु मुझे यह कहा जाता रहा यह सब अंबाला के विधायक ने मेरे से रंजिश रखते हुए पुलिस वालों के साथ मिलकर मेरे खिलाफ साजिश रची है. मुझे खुद पुलिस ने कहा कि विधायक आपके खिलाफ कर रहे हैं, (जिसकी रिकॉर्डिंग है मेरे पास), पर मुझे भी सच में हैरानी होती थी कि विधायक से मेरा कोई झगड़ा नहीं है, मेरा कोई लेना देना नहीं है, विधायक ऐसा क्यों करते कर रहे हैं? पर अब सारे राज खुल रही हैं जब कोई पाप किया ही नहीं तो डरना क्यों था? सच की तह तक पहुंची. मैं लोगों से यह कहना चाहूंगी कि आम आदमी पार्टी में जाने से अच्छा है, आप अपने घर में बैठे क्योंकि मैंने भुगता है. मैंने जितनी ईमानदारी से और लगन से आम आदमी पार्टी में काम किया है मेरे को नहीं लगता आज तक हरियाणा में किसी ने किया होगा। मैं इसमें एक सच्ची बात बताना चाहती हूँ कि पिछले साल 15 अगस्त को इनके सांसद महोदय पानीपत के प्रोग्राम में गए और वहां पर स्टेज पर एक प्रोफेशनल डांसर को बुला कर एक अश्लील गाने पर नृत्य करवाया गया? यह सही था क्या ? आम आदमी पार्टी अब स्वतंत्रता दिवस पर देश में मुजरे करवाएगी? मैं यह बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसलिए मैंने और जब विरोध किया तो यह लोग मेरे खिलाफ हो गए. यही नहीं मुझे मेन बॉडी में उत्तर हरियाणा का प्रवक्ता बताकर ज्वाइन करवाया गया और जब मेरी मेहनत से आम आदमी पार्टी उठनी शुरू हो गई तो इन्होंने मेरी पोस्ट को लेकर ही खुद ही बातें बना कर बदनाम करना और टॉर्चर करना शुरू कर दिया। कभी कहते रहे महिला विंग में है, कभी कहते मेन में है. कोई इनकी पार्टी में इतना ज्यादा शोर शराबा है और इतना आपस में इतने ज्यादा झगड़े हैं कि ये लोग देश के लिए कुछ नहीं करेंगे। सिर्फ अकेले अरविंद केजरीवाल के नाम से पार्टी नहीं चलेगी. इसलिए आपसे प्रार्थना है आम आदमी पार्टी में जाने से पहले हजार बार सोचें, इनकी बातों में मत आएं. पंजाब में तो तुके से आ गए पर हरियाणा में कभी आम आदमी की सरकार नहीं आएगी, सिर्फ हिंदू की सरकार आएगी और हिन्दू ही मेरे देश के 100 करोड़ हिन्दुओं की सेवा कर पायेगा।

Post Views: 42
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line 40

Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line 40

Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line 40
Previous Post

हरी नगर से गन्दे पानी की निकासी व्यवस्था दरुस्त हो:-ओंकार सिंह

Next Post

correction of working job

Next Post

correction of working job

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited .