वार्ड नम्बर 16 से पुष्पा सिंह ने जनता की समस्या हल की मांग की।
हरी नगर अम्बाला छावनी में पक्का नाला बनने से गन्दे व सीवर के पानी की निकासी अवरुद्ध होने से त्रस्त लोगो की समस्या का समाधान निकालने के लिए इनैलो प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह व वार्ड नम्बर 16 से महिला प्रधान हरि नगर पहुंचे। इस अवसर पर ओंकार सिंह ने मौके पर इरीगेशन विभाग के जेइ जतिंदर सिंह से फोन पर बात करके नाले में निकासी के लिए सुराख करने वेस्ले कर्मचारियों को बुलाया जिन्होंने अपना कार्य करने की रूप रेखा बताई। ओंकार सिंह ने कहाकि प्रतिमाह करोड़ो रूपये सफाई व्यवस्था दरुस्त करने के लिए खर्च किए जाते हैं उसके बावजूद अम्बाला छावनी में अनेक स्थानों पर कूड़े के डंप बने हुए हैं। प्रत्येक चौनक पर गन्दगी का आलम है। इस अवसर पर पुष्पा सिंह ने कहाकि सफाई व्यवस्था दरुस्त न होने के कारण जहां वार्ड में गन्दगी का आलम है वहीं बीमारी फैलने का भी खतरा है। उन्होंने वार्ड की जनता से वायदा किया कि आने वाले नगरपरिषद चुनाव में आपसब के साथ से कामयाबी मिलती है तो वार्ड में सफाई व्यवस्था को दरुस्त किया जाएगा और गन्दे पानी की निकासी की ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि घरों का पानी सड़को व खाली प्लाटों में एकत्रित होने की बजाए सीधे बड़े नाले में जाए ताकि गन्दगी व मखी-मच्छरों के कारण पैदा होने वाली बीमारियों से बचा जा सके।
