अम्बाला छावनी-हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट के संस्थापक व पूर्व मंत्री रहे चौधरी निर्मल सिंह एवं उनकी सुपुत्री चित्रा सरवारा ने वीरवार को आम आदमी पार्टी को ज्वाइन की जिसके बाद शुक्रवार को अपने निवास स्थान पर एक प्रेस वार्ता की, जहां आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा के प्रभारी डॉ सुशील कुमार गुप्ता मुख्यातिथि के रूप में आये। कार्येकर्ताओं की भीड़ को देख संबोधित करने के साथ-साथ सांसद सुशील गुप्ता जी ने मीडिया से वार्ता में बताया कि पंजाब की तर्ज पर जल्द ही हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी की नकल कर रही है जिसका जीता जागता सबूत यह है की शिक्षा की बढ़ोतरी को लिए और शिक्षा के क्षेत्र में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए जो कदम पंजाब और दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने उठाए हैं उन्हीं की रूपरेखा को भाजपा ने कॉपी किया हुआ है।
एसवाईएल के मुद्दे पर जवाब देते हुए सुशील गुप्ता ने कहा कि केंद्र से लेकर पंजाब तक कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल गठबंधन भाजपा की सरकार रही है लेकिन अभी तक उन्होंने एसवाईएल के मुद्दे पर सिर्फ और सिर्फ राजनीति की है इसका हल नहीं ढूंढा है।
उन्होंने कहा पंजाब में आम आदमी की सरकार है 2024 में हरियाणा में जब आम आदमी की सरकार बनेगी और 2025 में आम आदमी पार्टी की सरकार हरियाणा के हर किसान को खेती के लिए पानी सुनिश्चित करेगी I
चौधरी निर्मल सिंह ने मीडिया से बात करते हुए श्री अरविंद केजरीवाल जी का धन्यवाद किया जो उन्होंने निर्मल सिंह जी और उनके साथियों में ये विश्वास जताया I उन्होंने बताया कि वह आम आदमी की कार्यशैली से प्रभावित होकर ही इस पार्टी को ज्वाइन कर रहे है। वह इस पार्टी के हर मुद्दे पर खरा उतरेंगे तथा इस पार्टी को जमीनी तौर पर हरियाणा में और मजबूती प्रदान करेंगे ताकि आने वाले समय में हरियाणा में भी पंजाब की तर्ज पर आम आदमी की सरकार बन सके। उन्होंने कहा कि हम से पहले जो अंबाला में आम आदमी पार्टी के सदस्य थे वह उनके परिवार के सदस्य हैं वह उनको अपने गले से लगा कर रखेंगे तथा पार्टी को हर तरह से मजबूत करेंगे I उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी का जन्म संघर्ष से हुआ है और उनकी इसी बात से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी को ज्वाइन किया है।
चित्रा सरवारा ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक देश में प्रदेश में आशा की किरण के रूप में उभरी है और हर शख्स इसके साथ जुड़ने लगा है। आम आदमी पार्टी की जो विचारधारा है उसके लिए हम पूर्ण रूप से समर्पित है तथा इस को और मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे।इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
