गुरसराय, झाँसी(डॉ पुष्पेंद्र सिंह चौहान)-जे एन मोदी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना एवं अमृत महोत्सव आयोजन समिति द्वारा आज नगर के विभिन्न विद्यालयों कस्तूरबा आवासीय विद्यालय बीएल शिवहरे पब्लिक स्कूल मैं भारत माता का पूजन एवं वंदे मातरम गीत का सामूहिक गायन कार्यक्रम हुआ इस अवसर पर मां विंध्यवासिनी टोली एवं महाराजा छत्रसाल टोली की नायक पलक रायकवार एवं मोहिनी कुशवाहा ने कहा की स्वाधीनता के 75 वर्ष होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीयता के जागरण हेतु नगर के विभिन्न स्कूलों कोचिंग में भारत माता पूजन एवं वंदे मातरम गीत का सामूहिक गायन कार्यक्रम रखा जा रहा है साथ ही स्वाधीनता संग्राम में अपने जीवन की आहुति देने वाले महापुरुषों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने हेतु यह आयोजन पूरे देश में हो रहा है राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ पुष्पेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि हम सब तुलसी को माता का दर्जा देते हैं और आगामी 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस के रूप में मनाया जाता है इसलिए तुलसी का चिकित्सकीय महत्व एवं तुलसी पूजन कार्यक्रम भी इसमें शामिल किया गया। ताकि लोगों को तुलसी के महत्व के बारे में पता चल सके। कार्यक्रम मेंअनीता रीना शिखा शिवानी सैनी शिवानी खुशबू वर्षा स्वाति संजना नीतू का विशेष योगदान रहा।

