Deprecated: Use of "self" in callables is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-essential/lib/vp/autoload.php on line 126
स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा का 2.51 करोड़ और पैरा एशियन खेलों के कांस्य पदक विजेता गुरलाल सिंह का 50 लाख रुपए से सम्मान – Ozi News
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-includes/functions.php on line 6131
  • Login
Saturday, February 21, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US
Advertisement
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
Home HARYANA

स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा का 2.51 करोड़ और पैरा एशियन खेलों के कांस्य पदक विजेता गुरलाल सिंह का 50 लाख रुपए से सम्मान

admin by admin
September 8, 2021
in HARYANA, INDIA, PUNJAB, SPORTS, WORLD
0
स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा का 2.51 करोड़ और पैरा एशियन खेलों के कांस्य पदक विजेता गुरलाल सिंह का 50 लाख रुपए से सम्मान

Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line 40
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
चंडीगढ़, 8 सितम्बर (शिव नारायण जांगड़ा) : पंजाब के खेल मंत्री राणा गरमीत सिंह सोढी ने टोक्यो ओलंपिक खेल में स्वर्ण पदक जीतने वाले जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और जकार्ता पैरा-एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता गुरलाल सिंह को आज यहां नकद पुरुस्कारों से सम्मानित किया।
पंजाब भवन में करवाए गए सम्मान समारोह के दौरान राणा सोढी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा किये गए ऐलान के मुताबिक ‘गोल्डन ब्वॉय’ नीरज चोपड़ा को 2.51 करोड़ रुपए की राशि का चैक सौंपा और 2018 में जकार्ता में हुये पैरा-एशियाई खेलों में साईक्लिंग में कांस्य पदक जीतने वाले गुरलाल सिंह को 50 लाख रुपए के चैक भेंट किया।
समागम के दौरान अपने संबोधन के दौरान खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कहा कि हालाँकि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले पंजाब के हॉकी खिलाड़ियों समेत ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले बाकी खिलाड़ियों को कुल 28.36 करोड़ रुपए की राशि से पहले ही सम्मानित किया जा चुका है परन्तु तब नीरज चोपड़ा ज़रूरी व्यस्तताओं के कारण पहुँच नहीं सके थे, जिनको आज नकद पुरुस्कार से सम्मानत किया गया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह नकद राशि प्राप्त करने से वंचित रहे पैरा खिलाड़ी गुरलाल सिंह को भी राशि का चैक सौंपा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि देश के खिलाड़ी 2024 के पैरिस ओलंपिक में इससे भी अधिक पदक देश की झोली में डालेंगे।
खेल मंत्री ने ऐलान किया कि अगले दिनों के दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों को भी विशेष समागम करवा के इनाम वितरित किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की नई खेल नीति रंग ला रही है और पंजाब फिर से खेलों में अपने शीर्ष स्थान की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है।
बता दें कि पिछले महीने टोक्यो ओलंपिक खेल में शानदार कारगुज़ारी दिखाने वाले पंजाबी खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा नगद इनामी राशि से सम्मानित किया गया था। इस समागम के दौरान टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता 10 पुरुष हॉकी खिलाड़ियों मनप्रीत सिंह (कप्तान), हरमनप्रीत सिंह (उप-कप्तान), मनदीप सिंह, हार्दिक सिंह, रुपिन्दर पाल सिंह, शमशेर सिंह, दिलप्रीत सिंह, गुरजंट सिंह, वरुण कुमार और सिमरनजीत सिंह को 2.51 -2.51 करोड़ रुपए देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह भारतीय महिला हॉकी टीम की 2 खिलाड़ियों गुरजीत कौर और रीना खोखर, भारतीय पुरुष हॉकी टीम के रिर्ज़व गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक और एक फाइनलिस्ट एथलीट कमलप्रीत कौर को 50-50 लाख रुपए और इन खेलों में हिस्सा लेने वाले छह अन्य खिलाड़ियों एथलीट तेजिन्दर पाल सिंह तूर और गुरप्रीत सिंह, निशानेबाज़ अंगदवीर सिंह बाजवा और अंजुम मौदगिल, मुक्केबाज़ सिमरनजीत कौर और पैरा बैडमिंटन महिला खिलाड़ी पलक कोहली को 21-21 लाख रुपए देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव खेल श्री राज कमल चौधरी, डायरैक्टर खेल श्री डी.पी.एस. खरबन्दा, महाराजा भुपिन्दर सिंह पंजाब खेल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर लैफ्टिनैंट जनरल (सेवामुक्त) डा. जगबीर सिंह चीमा, रजिस्ट्रार कर्नल नवजीत सिंह संधू, पी.एच.डी. चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन श्री करण गिलहोत्रा, हॉकी ओलंपियन अजीत सिंह, तेनज़िंग नौर्गे ऐवार्डी कर्नल सरफ़राज सिंह और संयुक्त डायरैक्टर श्री करतार सिंह समेत समूह पंजाबी ओलंपिक खिलाड़ी भी उपस्थित थे।
Post Views: 50
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: cyclist Gurlal Singh bronze medalist Jakarta Para-Asian Games-2018Director Sports Mr. DPS KharbandaGolden Boy Neeraj Chopra Olympic Javelin Throw gold medalist Neeraj Chopra tokyo Olympic 2020Hockey Olympian Mr. Ajit SinghMBSPSU Vice Chancellor Lieutenant General (Retd.) Dr. Jagbir Singh CheemaPHD Chamber of Commerce & Industry Chairman Mr. Karan GilhotraPrincipal Secretary Sports Mr. Raj Kamal ChaudharyRegistrar Col. Navjit Singh SandhuTenzing Norgay Awardee Colonel Sarfraz Singh and Joint Director Mr. Kartar SinghTokyo Olympic gold medalist javelin thrower Neeraj Chopra and Jakarta Para-Asian Games-2018 bronze medalist Gurlal Singh

Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line 40

Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line 40

Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line 40
Previous Post

ਸਰਹੱਦ ਪਾਰ ਕਰਕੇ ਭਾਰਤ ਦਾਖ਼ਲ ਹੋਇਆ ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਬੱਚਾ,ਬੀ.ਐੱਸ.ਐੱਫ ਨੇ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

Next Post

गमाडा की ऐरोट्रोपोलिस स्कीम के अंतर्गत ज़मीन मालिकों को लेटर ऑफ इंटेंट देने के लिए ऑनलाइन वितरण शुरू

Next Post
गमाडा की ऐरोट्रोपोलिस स्कीम के अंतर्गत ज़मीन मालिकों को लेटर ऑफ इंटेंट देने के लिए ऑनलाइन वितरण शुरू

गमाडा की ऐरोट्रोपोलिस स्कीम के अंतर्गत ज़मीन मालिकों को लेटर ऑफ इंटेंट देने के लिए ऑनलाइन वितरण शुरू

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited .