Deprecated: Use of "self" in callables is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-essential/lib/vp/autoload.php on line 126
एफसीआई पर पहले रिश्वत का आरोप लगाने वाले शैलर को दोबारा डिपो के आर्डर करने पर भडक़े शैलर मालिकों का बारिश में प्रदर्शन – Ozi News
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-includes/functions.php on line 6131
  • Login
Tuesday, May 19, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US
Advertisement
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
Home PUNJAB

एफसीआई पर पहले रिश्वत का आरोप लगाने वाले शैलर को दोबारा डिपो के आर्डर करने पर भडक़े शैलर मालिकों का बारिश में प्रदर्शन

Subash Bharti by Subash Bharti
April 28, 2020
in PUNJAB
0
एफसीआई पर पहले रिश्वत का आरोप लगाने वाले शैलर को दोबारा डिपो के आर्डर करने पर भडक़े शैलर मालिकों का बारिश में प्रदर्शन

Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line 40
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

* रिश्वत लेने वालों की जांच कर सच सामने लाया जाए – प्रधान गुरदीप चीमा
पटियाला, (सुभाष भारती):
पंजाब राइस मिलर्ज एसोसिएशन (सैनी ग्रुप) ने सोमवार को एफसीआई पर पक्षपात करने का आरोप लगाकर ऑफिस के आगे बारिश के बावजूद रोष प्रदर्शन किया। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया एसोसिएशन के प्रधान तरसेम सैणी ने कहा कि कुछ शैलर मालिकों ने पिछले दिनों एफसीआई के डीएम के खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोप लगाए थे और रिश्वत के पैसे वापस मांगने को लेकर रोष प्रदर्शन किया था। आज उन्हीं शैलर मालिकों को एफसीआई ने कानून को नजरअंदाज कर नए डिपो के आर्डर कर दिए हैं। सैणी के मुताबिक कुछ शैलर मालिकों के पहले भी बफर कंप्लैक्स पटियाला से दूधन डिपू में बैक मूवमेंट के पैसे भरवा कर फरवरी में आर्डर किए थे जोकि पिछले साल एफसीआई रीजनल ऑफिस की तरफ से मना किया हुआ है, इसके बावजूद आज दोबारा ऐसे आर्डर कर दिए गए।
इस मौके पर एसोसिएशन के जिला प्रधान गुरदीप चीमा और चेयरमैन गुरमेज सिंह भुनरहेड़ी ने कहा कि रिश्वत लेने वाले अधिकारियों की जांच की जाए और सच लोगों के सामने लाया जाए। उन्होंने शैलर इंडस्ट्री कोविड-19 के दौरान चल रहे लॉकडाउन में एफसीआई में चावल व पंजाब सरकार की गेहूं के लिए शैलरों में मंडी यार्ड बनवा कर मदद कर रही है, वहीं सरकार के बारदाने की कमी को दूर करने के लिए अपने पास पड़े बारदाने को देने को भी तैयार है। इस मौके पर नरेश गोयल, भारत गोयल, जतिंदर सिंह, विजय गोयल, सुनील बांसल, पवन सिंगला, आशु सिंगला, श्याम सिंह, पवन सनेजा, प्रदीप सिंगला, रणधीर सिंह, दविंदर सिंह, कुलवंत राय और सुखविंदर सिंह मौजूद रहे।

  इधर ज्ञान चंद भारद्वाज ग्रुप का दावा है कि एफसीआई ने अप्रैल महीने में 18 लाख टन चावल पंजाब में से दूसरे राज्यों में भेजकर रिकार्ड कायम किया है। सैनी ग्रुप ने जहां कुछ एफसीआई अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की, वहीं ज्ञान चंद भारद्वाज ग्रुप ने यह कह कर एफसीआई अफसरों की प्रशंसा की है कि इस बार अप्रैल के 25 दिनों में 18 लाख टन चावल पंजाब से दूसरे राज्यों में भेजकर एफसीआई ने नया रिकार्ड कायम किया है। सूबा प्रधान ज्ञान चंद भारद्वाज ने कहा कि यह पहली बार है कि 25 दिनों में 18 लाख टन चावल पंजाब से दूसरे राज्यों में गया है। अब सूबे में एफसीआई के गोदामों में सिर्फ 100 लाख टन चावल ही शेष रह गया है। उन्हें पूरा भरोसा है कि यह चावल भी हर हाल में 15 जून तक केंद्रीय पूल में भेज दिया जाएगा। भारद्वाज ने जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब में 35 लाख टन धान अभी शैलरों में बिना मिलिंग के पड़ा है, लेकिन जिस स्पीड से एफसीआई अधिकारी गोदामों में स्टोर चावल के डिस्पेच का कार्रू कर रहे हैं उसे देखकर लगता है कि इस बार 30 सितंबर तक सारे गोदाम खाली हो जाएंगे जो आम तौर पर पूरा साल बीतने के बाद भी खाली नहीं होते। प्रदेशाध्यक्ष ज्ञान चंद भारद्वाज ने कहा कि एक महीने में 18 लाख टन चावल भेजना यह साबित करता है कि एफसीआई ऑल इंडिया एमडी डीवी प्रसाद और पंजाब के जीएम अर्शदीप सिंह थिंद के नेतृत्व में बेहतरीन काम कर रही है। उन्होंने एफसीआई अफसरों के खिलाफ धरना देने वाले शैलर मालिकों को सियासत छोडक़र काम पर ध्यान देने की सलाह दी है।

Post Views: 34
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line 40

Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line 40

Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line 40
Previous Post

How To Use Macd Indicator In Forex Trading

Next Post

ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਸਕੱਤਰ ਵਿੱਤ ਅਨਿਰੁਧ ਤਿਵਾੜੀ ਨੇ ਕੋਵਿਡ-19 ਨੂੰ ਫੈਲਣ ਤੋਂ ਰੋਕਣ ਲਈ ਕੀਤੇ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਦਾ ਲਿਆ ਜਾਇਜ਼ਾ

Next Post
ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਸਕੱਤਰ ਵਿੱਤ ਅਨਿਰੁਧ ਤਿਵਾੜੀ ਨੇ ਕੋਵਿਡ-19 ਨੂੰ ਫੈਲਣ ਤੋਂ ਰੋਕਣ ਲਈ ਕੀਤੇ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਦਾ ਲਿਆ ਜਾਇਜ਼ਾ

ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਸਕੱਤਰ ਵਿੱਤ ਅਨਿਰੁਧ ਤਿਵਾੜੀ ਨੇ ਕੋਵਿਡ-19 ਨੂੰ ਫੈਲਣ ਤੋਂ ਰੋਕਣ ਲਈ ਕੀਤੇ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਦਾ ਲਿਆ ਜਾਇਜ਼ਾ

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited .