Deprecated: Use of "self" in callables is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-essential/lib/vp/autoload.php on line 126
पंजाब पुलिस में बड़े फेरबदल की तैयारियों में सरकार – Ozi News
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-includes/functions.php on line 6131
  • Login
Tuesday, February 24, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US
Advertisement
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
Home PUNJAB

पंजाब पुलिस में बड़े फेरबदल की तैयारियों में सरकार

admin by admin
April 17, 2018
in PUNJAB
0
पंजाब पुलिस में बड़े फेरबदल की तैयारियों में सरकार

Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line 40
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

पंजाब में मुख्यमंत्री कै.अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा पंजाब पुलिस में एक और फेरबदल की तैयारियां चल रही हैं तथा संभवत: 30 अप्रैल के आसपास कई पुलिस अधिकारियों के तबादले किए जा सकते हैं। आला सरकारी हलकों से पता चला है कि कई नए एस.एस.पीज तैनात किए जाएंगे, जबकि विवादों के घेरे में रहे कई पुलिस अधिकारियों को तबदील कर दिया जाएगा। कुछ दिन पहले भी मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा पुलिस अधिकारियों के तबादलों की एक सूची जारी की गई थी, जिसके तहत कुछ पुलिस कमिश्रर, कुछ बड़े आला पुलिस अधिकारी तथा कुछ आई.जी. व डी.आई.जी. बदले गए थे।

सरकारी हलकों ने बताया कि कुछ पुलिस अधिकारियों को लेकर जो पिछले दिनों से विवाद चला आ रहा था, उसे भी मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह अब खत्म करने जा रहे हैं। इसलिए भी पुलिस तंत्र में फेरबदल अनिवार्य हो गया है। अब चूंकि अगले वर्ष लोकसभा के चुनाव भी होने हैं, इसलिए भी चुनावों को देखते हुए कैप्टन सरकार द्वारा अपने विश्वासपात्र अधिकारियों की नियुक्तियां विभिन्न जिलों में की जाएंगी। पिछले एक वर्ष में जिन पुलिस अधिकारियों की जिलों में कारगुजारी अच्छी नहीं रही, उन्हें भी तबदील कर दिया जाएगा।

कैप्टन स्वयं अब पुलिस अधिकारियों के तबादलों पर निगाह रखेंगे। संभवत: मुख्यमंत्री द्वारा इस संबंध में डी.जी.पी. सुरेश अरोड़ा से भी बातचीत की जाएगी। कै. अमरेन्द्र सिंह द्वारा कुछ पुलिस अधिकारियों के हाल ही में किए गए तबादलों के बाद उत्पन्न कंट्रोवर्सी को भी पूरी तरह से खत्म करने जा रहे हैं। कुछ पुलिस अधिकारियों पर कुछ कांग्रेसी विधायकों ने अकालियों के निकट होने की बात कही थी। इस मामले को भी मुख्यमंत्री अब स्वयं देख रहे हैं तथा जल्द ही वह इस संबंध में निर्णय लेंगे, इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री द्वारा अपने निकटस्थ कुछ अधिकारियों को विभिन्न जिलों में एस.एस.पीज की कमान दी जा रही है।

सरकारी हलकों ने बताया कि इसी तरह से कुछ जिलों में नए डिप्टी कमिश्ररों की नियुक्तियां भी की जाएंगी। उन्होंने बताया कि डिप्टी कमिश्ररों की नियुक्तियां मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव सुरेश कुमार की देखरेख में होंगी, क्योंकि सुरेश कुमार को पता है कि कौन-कौन से ईमानदार अधिकारी हैं, जिन्हें डिप्टी कमिश्रर के पदों पर नियुक्त किया जा सकता है। वैसे भी मई महीना तबादलों का रहेगा। विभिन्न मंत्रियों ने भी अपने विभागों में फेरबदल करना है। पिछले वर्ष तबादले जून-जुलाई महीने तक ङ्क्षखच गए थे। मुख्यमंत्री की अनुमति के बाद विभिन्न मंत्रियों ने जून अंत तक तबादलों की सूचियां जारी की थीं।

Post Views: 53
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: punjab newsPunjab Police news

Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line 40

Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line 40

Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line 40
Previous Post

कलयुगी ससुरालियों की करतूत,पति की मौत के बाद बेटियों सहित पुत्रवधू को किया बेघर

Next Post

भारत को हर वर्ष 81 लाख नौकरियों की ज़रूरत – विश्व बैंक

Next Post
भारत को हर वर्ष 81 लाख नौकरियों की ज़रूरत – विश्व बैंक

भारत को हर वर्ष 81 लाख नौकरियों की ज़रूरत - विश्व बैंक

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited .