मुंबई – बिग बॉस’ फेम मोनालिसा इन दिनों शादी की अपनी पहली एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रही हैं। वे फिलहाल पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ दुबई में हॉलिडे एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की ग्लैमरस फोटोज पोस्ट की हैं जिसमें वे बिकिनी में नजर आ रही हैं। बता दें, दोनों ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस-10’ 18 जनवरी 2017 को शादी की थी। मोनालिसा और विक्रांत ने पहली बार 2009 में ‘दूल्हा अलबेला’ फिल्म में साथ काम किया था। फिल्म काफी रोमांटिक थी। इसी फिल्म के सेट्स पर दोनों की दोस्ती हो गई। शूटिंग खत्म होने के 3 महीने बाद ये कपल एक घर में शिफ्ट हो गया। करीब 9 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद इस कपल ने शादी कर ली। बता दें, लगभग एक साल बाद दोनों की जोड़ी भोजपुरी फिल्म ‘पाकिस्तान में जयश्रीराम’ में नजर आने वाली है। ये फिल्म बिहार में 26 जनवरी को रिलीज होगी। मोनालिसा शुरुआती दौर में मदन नाम से शख्स के साथ ही कोलकाता से मुंबई आई थीं, जहां उन्होंने कुछ बी-ग्रेड फिल्मों में काम किया और फिर भोजपुरी सिनेमा की ओर रूख किया।

