Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in
/home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line
40
नई दिल्ली: गुजरात में कांग्रेस की ओर से मिली कड़ी टक्कर के बावजूद भाजपा ने 182 सदस्यीय विधानसभा में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लगातार छठी जीत का रिकार्ड कायम किया वहीं उसने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर इस पर्वतीय राज्य में एक बार फिर भगवा परचम लहरा दिया है। गुजरात में भाजपा ने जहां 99 सीटों पर कब्जा जमाया वहीं कांग्रेस ने 80 सीटें जीतीं जबकि अन्य के खाते में 3 सीटें गई हैं। इसी तरह हिमाचल में भी भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल कर लिया है। पार्टी ने जहां 44 सीटें जीती हैं वहीं कांग्रेस के खाते में 21 व अन्य के खाते में 3 सीटें गई हैं, वहीं हिमाचल में सी.एम. पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल 1919 वोटों से हार गए हैं। उन्होंने अपनी हार को स्वीकार कर लिया है। हिमाचल प्रदेश जहां उनकी पार्टी के हाथ से निकल गया वहीं गुजरात मेें पार्टी का प्रदर्शन पिछले कई चुनावों के मुकाबले अच्छा रहा लेकिन वह 22 वर्ष से चले आ रहे भाजपा के शासन को समाप्त करने में सफल नहीं हो सकी।
Post Views: 46