Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in
/home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line
40
हैदराबाद- तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने चार साल की अपनी बेटी से पीछा छुड़ाने के लिए उसे गर्म तवे पर बैठा दिया। इससे वह बुरी तरह जल गई है। पुलिस ने लड़की की मां ललिता और और उसके दूसरे पति वाई. प्रकाश (दोनों की उम्र 25 साल) को गिरफ्तार कर लिया है।यह लड़की महिला के पहले पति से बताई गई है। महिला और उसका दूसरा पति दोनों आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं और यहां के एक हॉस्टल में पिछले कुछ महीने से रसोइया और चौकीदार का काम करते हैं।बाल अधिकारों के लिए काम करने वाले शहर के एक एनजीओ के अध्यक्ष ए. राव ने बताया कि यह जोड़ा घटना के बाद बच्ची को लेकर एनजीओ के ऑफिस पहुंचा और दावा किया कि उन्हें वह सड़क के किनारे मिली है। लेकिन जांच-पड़ताल में उजागर हुआ कि इस जोड़े ने बच्ची को यातनाएं दीं और वे उससे पीछा छुड़ाना चाहते थे।मामले की जांच से जुड़े पुलिस इंस्पेक्टर एम. वहीदुद्दीन ने कहा कि लड़की के शरीर पर जलने के कई जख्म पाए गए हैं। तेलंगाना बाल कल्याण विभाग के एक अधिकारी की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Post Views: 47