Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in
/home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line
40
भागलपुर- नवगछिया के खरीक में बुधवार की रात पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। तीन दिन पहले दी दोनों की शादी खगड़िया के एक मंदिर में हुई थी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।घटना के बारे में बताया जा रहा है आरोपी की शादी 27 नवंबर को सोनी के साथ हुई थी। मंदिर में शादी के बाद 28 नवंबर को संजीव पत्नी के साथ अपने ससुराल आ गया। वह ससुराल में 2.5 लाख रुपए दहेज मांगने लगा। ससुराल के लोगों ने काफी समझाया, लेकिन वह मानने को तैयार न था।29 नवंबर की रात गांव में एक बारात आई थी। शोरगुल हो रहा था। इस दौरान संजीव ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।हत्या के बाद वह ससुराल से फरार हो गया। सुबह परिजन घर के अंदर गए तो देखा कि सोनी का शव बेड पर पड़ा है। शादी से पहले संजीव के परिवार के लोगों ने लड़की को देखा था। लड़की के सुंदर होने के कारण उनलोगों ने दहेज लेने इनकार किया था, लेकिन शादी के बाद संजीव दहेज मांगने लगा।फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं, सोनी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Post Views: 53