Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in
/home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line
40
ब्रिटेन में राजकुमार विलियम और उनकी पत्नी केट के तीसरे बच्चे के जन्म को लेकर उल्टी गिनती आज शुरू हो गई है , क्योंकि लंदन के उस अस्पताल के बाहर अवरोधक लगा दिए गए हैं और पार्किंग पर पाबंदियां लगा दी गई हैं जहां शाही बच्चे का जन्म होना है। केंसिंग्टन पैलेस ने बच्चे के जन्म की तारीख का ऐलान नहीं किया है लेकिन उम्मीद है कि इस आशय के नोटिस जल्द ही सेंट मैरी अस्पताल में लग जाएंगे। अस्पताल के लिंडो विंग के बाहर लगे पीले नोटिस में एक ‘ परिघटना ’ का संदर्भ दिया गया है जिस वजह से आज से 30 अप्रैल तक सड़क पर पार्किंग पर रोक रहेगी। कुछ रिपोर्टों में शाही बच्चे की जन्म की तारीख 23 अप्रैल होने की अटकलें हैं। हालांकि कैट ने अपने पिछले दोनों बच्चों को अनुमानित तारीख के बाद जन्म दिया था। इस वजह से पत्रकारों और छायांकारों ने इसे ‘ ग्रेट केट वेट ’’ करार दिया है।वहीं अस्पताल के बाहर दुनियाभर से प्रशंसक जुटने लगे हैं। कैट ने 2013 में राजकुमार जॉर्ज और 2015 में राजकुमारी शेर्लट को जन्म दिया था।
Post Views: 66