संगरूर : प्री प्राइमरी स्कूल के विरोध में आज आंगनबाड़ी वर्करों व हैल्परों ने जेल भरो आंदोलन शुरू किया। आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन पंजाब (सीटू) की जिलाध्यक्ष गुरमेल सिंह बिंजोकी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी वर्कर व हैल्पर बड़ी तादाद मेंं डी.सी. दफ्तर समक्ष इकट्ठा हुईं व प्रदर्शन के बाद अपनी गिरफ्तारियां दीं।