पटियाला- शहर के दीप नगर इलाके में 6 दिन पहले हुए नाहिद सलमानी के कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार नाहिद सलमानी का कत्ल किसी और ने नहीं बल्कि उसके साले दीपक ने ही किया है। दीपक नाहिद सलमानी को अपने विवाह में बाधा समझता था।पुलिस ने 6 दिनों की जांच के बाद दीपक कुमार पुत्र दिलबाग सिंह निवासी गांव बागपुर थाना बेरी जिला झज्जर, हरियाणा को गिरफ्तार करके माननीय अदालत में पेश कर दिया और वहां पुलिस रिमांड हासिल करके मामले की आगे जांच शुरू कर दी। उल्लेखनीय है कि नाहिद सलमानी का 28-29 नवम्बर की रात को तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात के समय प्रयोग की गई कार, कृपाण और खून से सने कपड़े व हथियार बरामद कर लिए हैं। दीपक 4-5 साल पहले बी.सी.आर. इंस्टीच्यूट सैक्टर-20 चंडीगढ़ में बैंक की कोचिंग लेता था, जहां उसकी जान पहचान चंडीगढ़ की एक लड़की के साथ हो गई। उन दोनों ने विवाह करवाने का मन बना लिया। नाहिद सलमानी उस लड़की के परिवार को जानता था व उनके घर उसका आना-जाना था। नाहिद सलमानी अक्सर उस लड़की व उसके परिवार को दीपक कुमार के साथ मिलने से रोकने लगा। इस कारण दीपक नाहिद सलमानी को अपने विवाह में बाधा समझने लगा और उसने उसकाका कत्ल कर दिया।