Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in
/home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line
40
दुबई की एक अदालत ने धोखाधड़ी के मामले में तीन भारतीयों को 517 साल की कैद की सज़ा सुनाई है। यह मामला करोड़ों डालर के धोखाधड़ी मामले में हजारों निवेशकों को चूना लगाने से जुड़ा है। मीडिया के अनुसार अरोपियों में गोवा का सिडनी लेमोज , उसकी पत्नी वालनी व रेयान डिसूजा है। लेमोज एक विदेशी मुद्रा कारोबार कंपनी एक्सेंटियल का मुख्य कार्यकारी था। कंपनी ने भारी भरकम रिटर्न का वादा कर निवेशकों से पैसा जुटाया और रिटर्न में विफल रही। इसे निवेशकों को लगभग 20 करोड़ डालर का चूना लगा। गल्फ न्यूज के अनुसार इन तीनों के खिलाफ 515 मामले दर्ज किए गए थे। इनमें से 513 मामलों में उन्हें हर मामले में एक साल व दो मामलों में दो दो साल की कैद की सज़ा सुनाई गई। इनमें से लेमोज को पिछले साल जनवरी में गिरफ्तार किया गया जबकि डिसूजा को भी बाद में पकड़ लिया गया। वालनी अभी फरार बताई गई है।
Post Views: 55