राजपुरा – : वीरवार से शुरू होने वाले रमजान महीने में मुस्लिम समुदाय की समय प्रबंधन में मदद करने के लिए आर्यंस कॉलेज ऑफ इजीनिय¨रग की कंप्यूटर साईस ब्रांच की आर्यंस जम्मू-कश्मीर की चार लड़कियों ने रमजान ऐप दोबारा लांच किया है। रमजान करीम-2018 के अंतर्गत ऐप में आवश्यक बदलाव कर दिए गए हैं। यह ऐप मुस्लिम समुदाय को रमजान महीने में उपवास के दौरान आने वाली समस्याओं का समाधान करने में मदद करेगी। इस ऐप में एक ऑटोमैटिक अलार्म है जो सुबह जगाने के लिए और शाम को अपने आप ही बज जाएगा। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। आर्यंस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अंशु कटारिया ने कहा कि हमेशा अपने विद्यार्थियों को खोजों और लाईव प्रौजेक्ट पर काम करने के लिए प्रेरित करते हैं।