Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in
/home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line
40
नई दिल्ली – भारत-आसियान सम्मेलन (25 जनवरी) से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के नेताओं के साथ नौ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। आसियान देशों के ये नेता गणतंत्र दिवस परेड में भी मुख्य अतिथि होंगे। प्रधानमंत्री गुरुवार को वियतनाम के प्रधानमंत्री नूयेन जुआन, फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो रोआ डुटेर्टे, म्यामांर की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की के अलावा थाईलैंड, सिंगापुर और ब्रूनेई के नेताओं से बातचीत करेंगे। शुक्रवार को वह इंडोनेशिया, लाओस और मलेशिया के नेताओं से वार्ता करेंगे। विश्व में बढ़ती भारतीय ताकत की धमक इस गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर साफ सुनाई देगी। एक ओर जहां आसियान देशों की संस्कृति और संगीत की लहर होगी तो जमीं से आसमां तक आसियान देशों का झंडा लहराएगा। मंगलवार को राजपथ पर गणतंत्र दिवस को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। इसे देखने भी काफी संख्या में लोग सुबह से ही राजपथ और सड़कों के किनारे जुट गए। हालांकि, इस कारण राजपथ से लोथियान चौक तक यातायात बंद रखा गया।
Post Views: 32