Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in
/home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line
40
नई दिल्ली – बजट में घोषित ‘आयुष्मान’ योजना को अमली जामा पहनाने के लिए सरकार ने करीब 14,931 करोड़ रुपये की लागत से 2019-20 तक देश में 24 नए मेडिकल कॉलेज खोलने, 18058 स्नातक व परास्नातक मेडिकल सीटें बढ़ाने तथा 248 नर्सिग व मिडवाइफ स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय बैठक में इस आशय के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। देश में 58 नए मेडिकल कालेज खोलने की चालू योजना के दूसरे चरण के तहत उन क्षेत्रों में 24 नए कॉलेज खोले जाएंगे जहां अभी इनका अभाव है। योजना के पहले चरण के तहत केंद्रीय हिस्से के तौर पर 5587.68 करोड़ रुपये की रकम मंजूर की गई थी। अब दूसरे चरण के तहत 2021-22 तक 3675 करोड़ की रकम और खर्च करने का प्रस्ताव है। इसमें से 2600 करोड़ रुपये की राशि 2019-20 तक खर्च की जाएगी।
Post Views: 41