No Result
View All Result
Monday, April 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
Home PUNJAB

संगरूर फोकल प्वाइंट की नुहार बदलने के लिए चार करोड़ की ग्रांट मंजूर

Subash Bharti by Subash Bharti
July 21, 2021
in PUNJAB
0
संगरूर फोकल प्वाइंट की नुहार बदलने के लिए चार करोड़ की ग्रांट मंजूर
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • LinkedIn
  • Copy Link

– सुनाम तथा धूरी में नए फोकल प्वाइंट बनाये जाने की रखी मांग
संगरूर, (सुभाष भारती): संगरूर डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्रियल चैंबर की बैठक जिला अध्यक्ष घनश्याम कांसल व चेयरमैन डॉ. ए.आर. शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पंजाब स्माल इंडस्ट्री एंड एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन के चेयरमैन गुरप्रीत बस्सी और उप चेयरमैन महेश कुमार सिंगला ने विशेष तौर पर शिरकत की।
इस मौके पर चेयरमैन गुरप्रीत बस्सी ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से खास निर्देश दिए गए हैं कि इंडस्ट्री के फोकल प्वाइंट क्षेत्रों का उचित विकास करवाकर हर सुविधा मुहैया करवाई जाए जिसके तहत संगरूर फोकल प्वाइंट के सर्वपक्षीय विकास के लिए चार करोड़ रुपए की ग्रांट मंजूर की गई है और टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस राशि को खर्च करके इंडस्ट्रियल एरिया में सडकें, स्ट्रीट लाइटस, पानी का उचित प्रबंध, सीवरेज व निकासी के प्रबंधों की दुरुस्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री को प्रोमोट करना कैप्टन सरकार के एजेंडे में सबसे पहले है। इस मौके पर चैंबर के जिला प्रधान घनश्याम कांसल व चेयरमैन डॉ. शर्मा ने चेयरमैन से मांग की कि सुनाम तथा धूरी में नए फोकल प्वाइंट बनाए जाएं, दोनों क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर इंडस्ट्री स्थापित है लेकिन सुविधाओं के अभाव के कारण इंडस्ट्री पूरी गति से आगे नहीं बढ़ पा रही है। मालेरकोटला यूनिट के प्रधान सजीव सूद व पूर्व अध्यक्ष बलविंदर जिंदल ने मांग की कि मालेरकोटला में स्थापित फोकल प्वाइंट में सुविधाओं की भारी कमी है। वहां सडकें, सीवरेज व स्ट्रीट लाइट्स प्रबंध दुरूस्त करने की जरूरत है, इसलिए पहल के आधार पर वहां सुविधाएं प्रदान की जाएं। मालेरकोटला के रटौलां रोड़ को इंडस्ट्री एरिया घोषित किया जाए क्योंकि अधिकांश इंडस्ट्री इसी इलाके में स्थापित है। बैठक में दोनों मेहमानों का विशेष रूप से सम्मान किया गया।
इस मौके पर जिला महासचिव संजीव चोपड़ा, फाइनांस सचिव एमपी सिंह, पैट्रन विजय गुप्ता, राजीव बांसल मक्खन, संदीप बांसल, संजीव गोयल, डिंपल गर्ग, संजय गोयल, गोरा लाल, पंकज मोहन गोयल, राजेश गर्ग, राजेश सिंगला, मुनीष बांसल आदि मौजूद रहे।

Post Views: 58
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • LinkedIn
  • Copy Link
Previous Post

The very best Adult Cam Sites

Next Post

ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ‘ਚ ਸਰਬਪੱਖੀ ਵਿਕਾਸ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੇ ਨਵ-ਨਿਯੁਕਤ ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ (ਸ਼ਹਿਰੀ ਵਿਕਾਸ): ਵਿਨੀ ਮਹਾਜਨ

Next Post
ਮੁੱਖ ਸਕੱਤਰ ਕਰਨਗੇ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਕਰੋਨਾ ਮਹਾਂਮਾਰੀ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਦੀ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਨਿਗਰਾਨੀ ਕਰਨਗੇ

ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ 'ਚ ਸਰਬਪੱਖੀ ਵਿਕਾਸ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੇ ਨਵ-ਨਿਯੁਕਤ ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ (ਸ਼ਹਿਰੀ ਵਿਕਾਸ): ਵਿਨੀ ਮਹਾਜਨ

Ozi News

© 2024 www.ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+91093170-88800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US

© 2024 www.ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+91093170-88800