बरनाला से विधायक और पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर (Gurmeet Singh Meet Hayer) ने अपने कैबिनेट पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया है।
मीत हेयर के पास खेल और युवा कल्याण विभाग थे, जिसके प्रमुख अब मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) खुद होंगे। संगरूर से आम आदमी पार्टी का सांसद चुने जाने के बाद मीत हेयर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
गौरतलब है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के 3 सांसद चुने गए हैं। गुरमीत सिंह मीत हेयर ने संगरूर से चुनाव लड़ा और पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान को हराकर जीत हासिल की।