No Result
View All Result
Sunday, May 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
Home BREAKING

जनता के प्रति जवाबदेही को समर्पित भाव से निभाएं : ज्ञान चंद गुप्ता हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष

admin by admin
April 26, 2022
in BREAKING, COVER STORY, HARYANA, INDIA
0
जनता के प्रति जवाबदेही को समर्पित भाव से निभाएं : ज्ञान चंद गुप्ता हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • LinkedIn
  • Copy Link
  • बैठकों तक सीमित नहीं रहेंगी समितियां, फील्ड में रहेगा जोर
  • चेयरपर्सन बोले- विधान सभा की कार्यशैली को प्रभावी बनाने के लिए पहली बार हो रहे बड़े प्रयास
  • प्रोटोकॉल का पालन करवाने पर जोर, कहा-जिम्मेदारी से बचने के लिए अधिकारी छोटों को न भेजें

 

चंडीगढ़, 26 अप्रैल (प्रेस की ताकत बयूरो)- हरियाणा विधानसभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियमों के तहत वर्ष 2022-23 के लिए गठित समितियां अब नए तेवर के साथ दिखाई देंगी। इन समितियों की कार्यशैली में निखार लाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने मंगलवार को सभी समितियों के चेयरपर्सन के साथ विशेष बैठक की। इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त चेयरपर्सन को विधायी कामकाज के गुर बताएं और साथ ही हिदायत दीं कि विधायी कामकाज के सबसे महत्वपूर्ण घटक होने के कारण हम सबकी जनता के प्रति जवाबदेही ज्यादा है। इस जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए समितियां सिर्फ विधान भवन में बैठकों तक सीमित न रहे, बल्कि उन्हें प्रदेश भर में चल रही विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करना चाहिए। समिति सदस्यों को यह काम पूरे मनोयोग और समर्पण भाव से करना होगा। बैठक के दौरान सरकारी आश्वासन समिति के चेयरपर्सन एवं रोहतक से कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा कि हरियाणा के इतिहास में विधान सभा की कार्यशैली को प्रभावी बनाने के लिए पहली बार इतने बड़े स्तर पर प्रयास हुए हैं। बैठक में अनेक चेयरपर्सन ने लोक लेखा समिति के चेयरपर्सन पद पर विपक्षी विधायक वरुण चौधरी की नियुक्ति के लिए विस अध्यक्ष की सराहना की।

विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने समितियों में अभिनव प्रयोग करने का सुझाव देते हुए कहा कि वित्त वर्ष के पहले 6 माह तक रिपोर्ट तैयार करने पर ध्यान केंद्रित करें उसके बाद छह माह तक क्रियान्वयन की समीक्षा करें। उन्होंने दूसरे प्रदेशों में होने वाले समितियों के दौरों को लेकर भी आगाह किया। गुप्ता ने कहा कि ये दौरे प्रदेश के विकास और विधायी कामकाज को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ही होने चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें जहां दूसरे प्रदेश से सीखने की आवश्यकता है, वहीं हरियाणा में हो रहे अभिनव प्रयोगों की जानकारी भी दूसरे प्रदेशों के साथ साझा करनी चाहिए।

उन्होंने समिति की बैठकों में प्रदेश सरकार की ओर से उपस्थित रहने वाले अधिकारियों द्वारा प्रोटोकॉल का पालन करवाने पर भी जोर दिया। गुप्ता ने कहा कि सभी अधिकारी प्रोटोकॉल का पालन करें और करवाएं। इसके साथ ही उन्होंने समिति की बैठकों में विधायकों की उपस्थिति पर भी कड़ा संज्ञान लिया।

ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि समिति की बैठकों में होने वाले निर्णयों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए फॉलोअप अत्यंत आवश्यक है। इन बारे में समीक्षा करने के लिए इस वित्त वर्ष में एक नया प्रयोग किया जाएगा। इस प्रयोग के तहत विस अध्यक्ष हर तीन माह बाद स्वयं सभापतियों के साथ बैठक करेंगे।

बैठक के दौरान विधान सभा अध्यक्ष का आग्रह इस बात पर रहा है कि लोक कल्याण के लिए कार्य प्रणाली में बड़े सुधार लाते वक्त अनेक प्रकार की आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग दबाव डालने तथा प्रलोभन देने का भी प्रयास करते हैं। समितियों के चेयरपर्सन और सदस्यों को इन सबसे बचते हुए शिद्दत से निर्णय लेने होंगे।

बैठक में विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं आवास समिति के अध्यक्ष रणबीर सिंह गंगवा, लोक लेखा समिति के अध्यक्ष वरुण चौधरी, प्राकक्लन समिति के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, सरकारी आश्वासन समिति के अध्यक्ष भारत भूषण बतरा, याचिका समिति के अध्यक्ष विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़े वर्ग कल्याण समिति के अध्यक्ष ईश्वर सिंह, अधीनस्थ विधान समिति के अध्यक्ष राम निवास, स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज से सम्बन्धित समिति के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, जन स्वास्थ्य, सिंचाई, विद्युत और लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) से सम्बन्धित समिति के अध्यक्ष दीपक मंगला, शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समिति की अध्यक्ष श्रीमती सीमा त्रिखा, विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंगला, विधान सभा सचिव राजेंद्र सिंह नांदल समेत अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

Post Views: 75
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • LinkedIn
  • Copy Link
Tags: Daily Top 10 Punjabi newspapere-paper punjabonline daily punjabi newspaperonline punjabi epaperpatiala newspaperpress ki takat newspaperPress Ki Taquat e-paperpresskitaquat.com ਪ੍ਰੈਸ ਕੀ ਤਾਕਤ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਪੰਜਾਬੀ ਅਖਬਾਰPunjab news epaperpunjabi top newspapertoday punjab epapertoday punjab epaper in punjabitoday punjab newspapertoday punjabi epaperप्रेस की ताकत डेली पंजाबी अख़बारप्रेस की ताकत दैनिक पंजाबी समाचार पत्रप्रेस की ताकत रोज़ाना पंजाबी समाचारपत्रਪ੍ਰੈਸ ਕੀ ਤਾਕਤ ਡੈਲੀ ਪੰਜਾਬੀ ਅਖਬਾਰਪ੍ਰੈਸ ਦੀ ਤਾਕਤ ਦੈਨਿਕ ਪੰਜਾਬੀ ਅਖਬਾਰ
Previous Post

resume Reviewed: What Can One Learn From Other’s Mistakes

Next Post

डी.जी.पी. पंजाब वी.के. भावरा द्वारा मोहाली में सडक़ सुरक्षा और ट्रैफिक़ अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन

Next Post
डी.जी.पी. पंजाब वी.के. भावरा द्वारा मोहाली में सडक़ सुरक्षा और ट्रैफिक़ अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन

डी.जी.पी. पंजाब वी.के. भावरा द्वारा मोहाली में सडक़ सुरक्षा और ट्रैफिक़ अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन

Ozi News

© 2024 www.ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+91093170-88800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US

© 2024 www.ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+91093170-88800