No Result
View All Result
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
Home INDIA

86 हजार से अधिक लोगों की सेवा कर मनाया अवतरण दिवस

admin by admin
April 21, 2022
in INDIA
0
86 हजार से अधिक लोगों की सेवा कर मनाया अवतरण दिवस
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • LinkedIn
  • Copy Link

छिंदवाड़ा(भगवानदीन साहू) – प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सन्त श्री आशारामजी बापू का अवतरण दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में गत एक पखवाड़े से जिले भर में जगह- जगह सत्संग, भण्डारे कार्यक्रम सम्पन्न हुए। आज प्रातः से ही खजरी आश्रम में श्रद्धालु ,भक्तों का तांता लगा रहा। कई धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुए। साध्वी प्रतिमा बहन का सत्संग सम्पन्न हुआ । साध्वी बहन ने बताया कि पूज्य बापूजी का अवतरण दिवस “विश्व सेवा सत्संग दिवस” के रूप में मनाया जा रहा है । जिससे मरीजों को एवं वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों को फल , आम राहगीरों को शरबत , छाछ , जरूरतमंदों को राशन , वस्त्र , और आम साधक , श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई थी । प्राप्त जानकारी से ज्ञात हुआ है कि जिले भर में 86 हजार से अधिक लोग इस आयोजन से लाभान्वित हुए हैं। यह आयोजन देश के 650 जिला केन्द्रों पर 550 आश्रम एवं 2200 समितियों द्वारा सम्पन्न करवाया गया । जिसमें करोडों करोड़ों लोग लाभान्वित हुए । खजरी आश्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कन्हईराम रघुवंशी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शाम 6 बजे विशाल संकीर्तन यात्रा का आयोजन किया गया ; जो गुरुकुल से प्रारंभ होकर श्री षष्ठी माता मंदिर , मोहन नगर , स्टेट बैंक कालोनी ,मानसरोवर काम्प्लेक्स , फव्वारा चौक , ELC चौक , गुलाबरा होते हुये गुरुकुल में समाप्त हुई । संकीर्तन यात्रा का नगरवासियों ने जगह-जगह स्वागत किया। नगर में कीर्तन यात्रा की सराहना सभी ने की । इस दैवीय कार्य मे शक्ति ट्रस्ट एवं संस्कृत पुस्तकोंन्नति सभा द्वारा संचालित सन्त श्री आशारामजी आश्रम खजरी का योगदान सराहनीय रहा । गोरखपुर (उ.प्र.) की महिला समिति द्वारा पूज्य संत श्री आशारामजी बापू के कुशल स्वास्थ्य और शीघ्र रिहाई हेतु श्री हनुमान जी के 1 लाख 11 हजार मन्त्रोंका जप अनुष्ठान प्ररम्भ किया था जिसमें छिंदवाड़ा , गुरदासपुर , और मुकेरियां की महिला समिति की बहनों का योगदान सराहनीय रहा। अवतरण दिवस के दिन अनुष्ठान की पूर्ण आहुति की गई।
इस कार्यक्रम में खजरी आश्रम के जयराम भाई , समिति के अध्यक्ष मदनमोहन परसाई , गुरुकुल की संचालिका दर्शना खट्टर , युवा सेवा संघ के अध्यक्ष दीपक दोईफोड़े , विनय ठाकुर , महिला समिति से सुमन दोईफोड़े , विमल शेरके , डॉ. मीरा पराडकर , छाया सूर्यवंशी , करुणेश पाल , शकुंतला कराडे , योगिता पराडकर , वनिता सनोडिया , निर्मला पटेल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

Post Views: 66
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • LinkedIn
  • Copy Link
Previous Post

पैंशन दफ्तर के अफसरों का कहना है कि फैमिली आईडी में 60 वर्ष होना अनिवार्य है

Next Post

Big Action on Illegal Mining: Punjab Government seals all crushers of Khera Kalmot belt

Next Post
Big Action on Illegal Mining: Punjab Government seals all crushers of Khera Kalmot belt

Big Action on Illegal Mining: Punjab Government seals all crushers of Khera Kalmot belt

Ozi News

© 2024 www.ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+91093170-88800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US

© 2024 www.ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+91093170-88800