नई दिल्ली (यामीन शाह):- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को कोरोना संकट को लेकर मोदी सरकार घेरा. अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा, भारत एक गलत रेस जीतने के रास्ते पर है. अहंकार और अक्षमता के घातक मिश्रण के परिणामस्वरूप, एक भयावह त्रासदी.
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1271441718957637632?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1271441718957637632&ref_url=https%3A%2F%2Faajtak.intoday.in%2Fstory%2Frahul-gandhi-tweet-targets-modi-government-over-corona-pandemic-in-india-1-1200305.html
अपने इस ट्वीट में राहुल गांधी ने एक 20 सेकंड का वीडियो भी लगाया है. जिसमें कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्टिंग की गई है. वीडियो में साफ दिखता है कि 17 मई के बाद से भारत का स्थान लगातार ऊपर गया है. और अब हम दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में चैथे स्थान पर पहुंच गए हैं.
देश में कोरोना महामारी की समस्या जटिल रूप लेती जा रही है. लॉकडाउन के बाद जैसे-जैसे देश अनलॉक होता जा रहा है कोरोना के मामले लगातार बेलगाम तेजी से बढ़ते जा रहे हैं.
कुछ राज्यों में तो स्थिति भयानक हो गई है. 12 जून को महाराष्ट्र में कोरोना के मामले एक लाख के पार चले गए तो राजधानी दिल्ली में भी हर दिन कोरोना के नए मामले बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं.
