पटियाला – एसोचम संस्था द्वारा राज्य में पराली जलाने से होने वाले पॉल्यूशन संबंधी करवाए गए प्रोग्राम में पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डा.बलदेव ¨सह ढिल्लों ने कहा कि एयर पॉल्यूशन के लिए सिर्फ किसानों को ही जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री, ट्रांसपोर्ट के अलावा ईंट भट्ठा आदि से भी पॉल्यूशन फैल रहा है पर इन पर किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं जा रहा। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि इंडस्ट्री व वाहनों से फैल रहे एयर पॉल्यूशन पर भी कंट्रोल करे। डॉ.ढिल्लों ने एसोचम अधिकारियों को भी सलाह दी कि एसोचम को चाहिए कि वह पब्लिक के बीच ऐसे प्रोग्राम आयोजित करे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक किए जा सकें।

