No Result
View All Result
Wednesday, November 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
Home SPORTS

चेन्नई प्रशंसकों की ‘येलो ब्रिगेड’ ट्रेन में भरकर पहुंची पुणे

admin by admin
April 19, 2018
in SPORTS
0
चेन्नई प्रशंसकों की ‘येलो ब्रिगेड’ ट्रेन में भरकर पहुंची पुणे
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • LinkedIn
  • Copy Link

महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स दो वर्ष के बाद टी 20 लीग में वापसी कर रही है और उसके प्रशंसक अपनी पसंदीदा टीम को लेकर इस कदर उत्साहित हैं कि पुणे में उसके शुक्रवार को होने वाले चौथे मैच से पहले ट्रेन भरकर उसके फैन्स की ‘येलो ब्रिगेड’ गहुंजे स्टेडियम पहुंचने जा रही है। चेन्नई में मौजूदा राजनीतिक विवाद के कारण उसके घरेलू मैचों को पुणे स्थानांतरित कर दिया गया है लेकिन उसके प्रशंसक अपनी टीम का साथ किसी कीमत पर छोडऩे के लिए तैयार नहीं है और चेन्नई कहीं भी खेले उसकी येलो ब्रिगेड अपनी मौजूदगी के लिए तैयार है जिसमें दुनियाभर से आए उसके प्रशंसक शामिल हैं।

करीब 1000 तक प्रशंसक चेन्नई से हुए रवाना
मैच से एक दिन पूर्व गुरूवार सुबह चेन्नई सेंट्रल स्टेशन से चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के प्रशंसक का हुजूम ट्रेन से पुण में चौथे मैच के लिए रवाना हुआ। विसलपोडू एक्सप्रेस से चेन्नई के करीब 1000 प्रशंसक पुणे के लिए जब रवाना हुए तो फ्रेंचाइजी की प्रबंधन के सदस्य भी यहां मौजूद रहे।

प्रशंसकों के लिए फ्रेंचाइजी ने किया खास प्रबंध
चेन्नई के मैच स्थानांतरित होने के बाद फ्रेंचाइजी ने अपने इन प्रशंसकों को शुक्रवार के मैच के लिए स्टेडियम में प्रवेश पास मुहैया कराने का इंतजाम किया है इसके अलावा इन सभी को फ्रेंचाइजी की तरफ से मुफ्त में भोजन और रहने की सुविधा भी दी जाएगी। दो बार की चैम्पियन टीम के एक प्रशंसक सर्वणन ने कहा फ्रेंचाइजी की तरफ से उसके प्रशंसकों के लिए जो व्यवस्था की गई है वह कमाल की है। हम प्रशंसक टीम के लिए हमेशा खड़े रहे हैं और बतौर एक प्रशंसक मैं मानता हूं कि टीम में मौजूद बेहतरीन खिलाड़ियों और उसे हमारे प्यार से वह फिर से खिताब हासिल करेगी।

आईपीएल में भ्रष्टाचार मामले के बाद राजस्थान रायल्स के साथ चेन्नई की टीम को भी टूर्नामेंट से दो वर्ष के लिए निलंबित कर दिया गया था और दो वर्ष बाद यह टीम फिर से आईपीएल में वापसी कर रही है। लेकिन राज्य में कावेरी जल विवाद के कारण हो रहे विरोध प्रदर्शनों के कारण इसके घरेलू मैचों को पुणे स्थानांतरित कर दिया गया है। चेन्नई ने केवल अपना उद्घाटन मैच कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ घरेलू एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला था।

Views: 55
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • LinkedIn
  • Copy Link
Previous Post

पुलिस ने IPL मैचों पर सट्टा लगाने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया

Next Post

राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले राज्य के खिलाडिय़ों को 50 लाख रुपए देगी उप्र सरकार

Next Post
राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले राज्य के खिलाडिय़ों को 50 लाख रुपए देगी उप्र सरकार

राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले राज्य के खिलाडिय़ों को 50 लाख रुपए देगी उप्र सरकार

Ozi News

© 2024 www.ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+91093170-88800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US

© 2024 www.ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+91093170-88800