No Result
View All Result
Monday, September 21, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
Home SPORTS

अफगानिस्तान का जबरदस्त प्रदर्शन, इस टूर्नामेंट में वेस्ट इंडीज को हराकर बना चैम्पियन

admin by admin
March 26, 2018
in SPORTS
0
अफगानिस्तान का जबरदस्त प्रदर्शन, इस टूर्नामेंट में वेस्ट इंडीज को हराकर बना चैम्पियन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • LinkedIn
  • Copy Link

हरारे : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की नवोदित टीम अफगानिस्तान ने एक और जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 2 बार के पूर्व विश्व चैम्पियन वेस्ट इंडीज को 7 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ अफगानिस्तान ने आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर्स टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। वेस्ट इंडीज और अफगानिस्तान दोनों ही फाइनल में पहुंचने के कारण 2019 के विश्व कप के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुके थे और इस मैच में उनके बीच चैम्पियन बनने का फैसला होना था। जिसमें अफगानिस्तान ने खेल के सभी विभागों में बाजी मार ली। अफगानिस्तान ने वेस्ट इंडीज को 46.5 ओवर में 204 रन पर निपटाने के बाद 40.4 ओवर में 3 विकेट पर 206 रन बनाकर आसानी से जीत हासिल कर ली। विकेटकीपर और ओपनर मोहम्मद शहजाद ने मात्र 93 गेंदों पर 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 84 रन की मैच विजयी पारी खेली। उन्होंने रहमत शाह के साथ दूसरे विकेट के लिए 90 रन की मैच विजयी साझेंदारी की। शाह ने 78 गेंदों पर 51 रन की पारी में 4 चौके लगाए।

नबी ने गेल को लगातार 3 छक्के मारकर जीता मैच
समीउल्लाह शेनवारी ने नाबाद 20 और मोहम्मद नबी ने नाबाद 27 रन बनाकर अफगानिस्तान को 41वें ओवर में ही जीत की मंजिल पर पहुंचा दिया। नबी ने गेल की गेंदों पर लगातार 3 छक्के मारकर मैच समाप्त कर दिया। इससे पहले मुजीब उर रहमान ने 43 रन पर 4 विकेट और गुलबदीन नायब ने 28 रन पर 2 विकेट लेकर विंडीज को मामूली स्कोर पर रोक दिया। क्रिस गेल 10 रन ही बना सके जबकि एविन लुइस ने 27, शायी होप ने 23, शिमरॉन हितमाएर ने 38, रोवमैन पॉवेल ने सर्वाधिक 44 और एश्ले नर्स ने 26 रन बनाए।

Post Views: 185
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • LinkedIn
  • Copy Link
Previous Post

नहर से मिली नौजवान की तैरती हुई लाश,जांच में जुटी पुलिस

Next Post

आठ वर्षीय बेटी के साथ बाप हर दिन करता था गंदा काम, मां से मिलकर बेटी ने बताई पूरी सच्चाई

Next Post
आठ वर्षीय बेटी के साथ बाप हर दिन करता था गंदा काम, मां से मिलकर बेटी ने बताई पूरी सच्चाई

आठ वर्षीय बेटी के साथ बाप हर दिन करता था गंदा काम, मां से मिलकर बेटी ने बताई पूरी सच्चाई

Ozi News

© 2024 www.ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+91093170-88800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US

© 2024 www.ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+91093170-88800