No Result
View All Result
Friday, October 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
Home INDIA

यह ड्रोन वही है जो बुधवार को दक्षिणी गेट की तरफ से उड़ता देखा गया

admin by admin
December 30, 2017
in INDIA
0
यह ड्रोन वही है जो बुधवार को दक्षिणी गेट की तरफ से उड़ता देखा गया
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • LinkedIn
  • Copy Link

आगरा: आगरा में उस समय हड़कंप मच गया जब ताजमहल के पीछे यमुना किनारे ड्रोन कैमरा मिला। इस खबर से पूरे प्रशासन में खलबली मच गई। ड्रोन में ताजमहल की वीडियो और फोटो मिलने के बाद पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियां इसकी जांच में जुटी हैं। आशंका है कि यह वही ड्रोन है जो 2 दिन पहले ताजमहल पर उड़ाया गया था। दरअसल एत्मादउद्दौला के नगला देवजीत निवासी रिहान गुरुवार शाम 5 बजे यमुना किनारे अंबेडकर पुल के पास से जा रहा था, तभी उसे गड्ढे में एक सफेद रंग का ड्रोन पड़ा मिला। उसने रात में ही एत्मादउद्दौला थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। ड्रोन का कैमरा और पंखा टूटा हुआ था। इसलिए इसके वीडियो और फोटो दिखाई नहीं दिए। मामला ताजमहल के पीछे का था, इसलिए अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया। इसकी जांच के लिए एएसपी श्लोक कुमार थाना एत्मादउद्दौला पहुंचे। इसकी हार्ड डिस्क में सेव डाटा देखा गया तो इसमें ताजमहल की कई वीडियो और एरियल फोटोग्राफ मिले। ये ताजमहल के ऊपर से खींचे गए थे। इंटेलीजेंस ब्यूरो(आइबी) की टीम भी थाने पहुंच गई और जांच के लिए ड्रोन को कब्जे में ले लिया। अभी आइबी इसकी जांच में लगी है। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि ड्रोन की हार्ड डिस्क में सेव वीडियो और फोटो किस-किस एंगल से लिए गए हैं और इनका उद्देश्य क्या हो सकता है? आशंका जताई जा रही है कि यह ड्रोन वही है जो बुधवार को दक्षिणी गेट की तरफ से उड़ता देखा गया। बता दें कि बुधवार को सुबह 8.45 बजे ड्रोन ताजमहल के दक्षिणी गेट से रॉयल गेट तक उड़ा था। 2-3 मिनट तक अंदर रहने के बाद वह बाहर लौट आया। वहीं सीआइएसएफ ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई।

Post Views: 71
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • LinkedIn
  • Copy Link
Previous Post

वीडियो रिलीज होने के बाद से ही आरोपी डायरैक्टर फरार

Next Post

महिला का शव मिलने के बाद एक व्यक्ति पर उसकी हत्या के आरोप लगाए

Next Post
महिला का शव मिलने के बाद एक व्यक्ति पर उसकी हत्या के आरोप लगाए

महिला का शव मिलने के बाद एक व्यक्ति पर उसकी हत्या के आरोप लगाए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ozi News

© 2024 www.ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+91093170-88800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US

© 2024 www.ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+91093170-88800