चंडीगढ़, 29 नवंबर (शिव नारायण जांगड़ा) – हरियाणा के सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के पांच कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सैक्शन-इंचार्ज श्री तेजपाल को डिप्टी सुपरिंटेंडेंट, ऑडिटर श्रीमती सुनीता को सैक्शन-इंचार्ज, सेल्स मैनेजर श्री राजेश यादव को ऑडिटर तथा कैशियर श्री जोतराम को सेल्स मैनेजर के पद पर पदोन्नत किया गया है।
इनके अलावा, रिसर्च एसीसटेंट, श्री सतेन्द्र बांगड़ को सीनियर इवैल्युवेटर के पद पर पदोन्नत किया गया है।
इससे पहले भी हरियाणा सरकार ने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के तीन उप-निदेशकों को संयुक्त निदेशकों के पदों पर पदोन्नति के आदेश जारी किए थे। जिनमे रणबीर सिंह सांगवान, नीरजा भल्ला और अनीता दत्ता को संयुक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया था । इसी प्रकार, राजेंद्र भारद्वाज,उप-अधीक्षक को अधीक्षक (मुख्यालय), बलवान सिंह, इन्फॉरमेशन सेंटर असिस्टेंट को अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है एवं सीनियर इवैल्यूएटर सुरेश सिहाग, अनुसंधान सहायक छोटू राम तथा अनुसंधान सहायक विनोद कुमार को प्रोजैक्ट ऑफिसर के पदों पर पदोन्नत किया गया था।

