29 मार्च, (प्रेस की ताकत): इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होगी। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच होगा। चेन्नई ने सबसे ज्यादा 4 बार यह खिताब जीता है। जबकि 5 बार चैंपियन बनने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम है।
(आईपीएल) 2023 सीजन की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। पहला मैच महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच होगा। गुजरात टीम की कप्तानी स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या कर रहे हैं।
चेन्नई ने सबसे ज्यादा 4 बार यह खिताब जीता है। ऐसे में सीएसके की टीम इस बार 5वां खिताब जीतकर सबसे ज्यादा 5 बार चैंपियन बनी मुंबई इंडियंस को टक्कर देने की कोशिश करेगी. लेकिन टूर्नामेंट में 4 टीमें ऐसी भी हैं, जो अब तक खिताब नहीं जीत पाई हैं।
ये चार टीमें दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स हैं। लखनऊ की टीम पिछले सीजन में ही आई थी। तो यह इसका दूसरा सीजन होगा।













