Thursday, January 22, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

लोकसभा टिकट किसे दिया जाये और जिलाध्यक्ष के लिए कौन रहेगा सही

admin by admin
July 22, 2023
in BREAKING, HARYANA, POLITICS
Reading Time: 1 min read
A A
0
ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਮਜ਼ਬੂਤੀ ਲਈ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਅਤੇ ਬਜ਼ੁਰਗ ਨੇਤਾਵਾਂ ਨੂੰ ਇੱਕਜੁਟ ਕਰਕੇ ਸੱਤਾ ਪ੍ਰਾਪਤੀ ਲਈ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਰਨ ਦੀ ਲੋੜ
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति और एन.डी.एम.सी. द्वारा ऐतिहासिक सिख धार्मिक स्थलों के विकास व सौंदर्यीकरण पर विचार-विमर्श : हरमीत सिंह कालका

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति और एन.डी.एम.सी. द्वारा ऐतिहासिक सिख धार्मिक स्थलों के विकास व सौंदर्यीकरण पर विचार-विमर्श : हरमीत सिंह कालका

January 21, 2026
0
मोहाली में बिजली सुधारों पर 750 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं

मोहाली में बिजली सुधारों पर 750 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं

January 20, 2026
0
माता सरदारनी सतवंत कौर जी की आत्मिक शांति हेतु कीर्तन एवं अंतिम अरदास — 20 जनवरी को गुरुद्वारा मोती बाग साहिब, पटियाला में

माता सरदारनी सतवंत कौर जी की आत्मिक शांति हेतु कीर्तन एवं अंतिम अरदास — 20 जनवरी को गुरुद्वारा मोती बाग साहिब, पटियाला में

January 19, 2026
0
हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव

हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव

January 17, 2026
0
हरियाणा–ब्रिटिश कोलंबिया सहयोग को मिली नई गति

हरियाणा–ब्रिटिश कोलंबिया सहयोग को मिली नई गति

January 17, 2026
0
बहादुरी, त्याग और शान का प्रतीक — भारतीय सेना दिवस पर राणा गुरजीत सिंह का नमन

बहादुरी, त्याग और शान का प्रतीक — भारतीय सेना दिवस पर राणा गुरजीत सिंह का नमन

January 15, 2026
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
कांग्रेस प्रभारी ने शुरू किया नेताओं से संवाद, पूछ रहे दो सवाल

चंडीगढ़, 22 जुलाई (प्रेस की ताकत ब्यूरो)
हरियाणा में कांग्रेस ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए कवायद तेज कर दी है। पार्टी एक साथ दो मोर्चों पर काम कर रही है। पहला लोकसभा की सभी दस सीटों के लिए चेहरे तलाशे जा रहे हैं। दूसरा काम संगठन के गठन का चल रहा है। नेताओं व वर्करों से जिलाध्यक्ष पद को लेकर नेताओं के पूछे जा रहे हैं। यह कवायद पार्टी के हरियाणा मामलों के प्रभारी दीपक बाबरिया ने शुक्रवार को शुरू की। पहले चरण में उन्होंने नई दिल्ली में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया।
फरीदाबाद के 80 से अधिक नेताओं ने बाबरिया से मुलाकात की। अहम बात यह है कि वे हर किसी से वन-टू-वन बातचीत कर रहे हैं। हर नेता को बातचीत के लिए 5 से 10 मिनट का समय बाबरिया ने दिया। उनसे मिलने वालों में मौजूदा व पूर्व सांसद-विधायक, चुनाव लड़ रहे नेता, एआईसीसी सदस्य, प्रदेश कांग्रेस के डेलीगेट्स, पूर्व जिलाध्यक्ष, नगर निगम के मेयर व पूर्व मेयर, जिला परिषद के चेयरमैन व पूर्व चेयरमैन के अलावा अग्रणी संगठनों – महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, सेवादल व एनएसयूआई पदाधिकारी शामिल रहे।
शुक्रवार को देर रात तक उनका संवाद चलता रहा। इसी कड़ी में शनिवार को वे गुरुग्राम पार्लियामेंट के नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। इसके बाद अगले सप्ताह इसी तरह दो और लोकसभा क्षेत्रों के नेताओं के साथ उनका संवाद होगा। बातचीत में शामिल रहे नेताओं ने बताया कि प्रभारी मुख्य रूप से दो बिंदुओं पर फीडबैक ले रहे हैं। उनका पहला सवाल था कि लोकसभा के लिए कौन सा उम्मीदवार मजबूत और जिताऊ रहेगा। वहीं वे दूसरा सवाल जिलाध्यक्ष को लेकर कर रहे हैं। यहां बता दें कि पिछले करीब नौ वर्षों से हरियाणा में कांग्रेस का संगठन नहीं बना है।
दीपक बाबरिया से पहले प्रभारी रहे शक्ति सिंह भी संगठन गठन के लिए कवायद शुरू कर चुके थे, लेकिन संगठन बनने से पहले ही उन्हें बदल दिया गया। अब बाबरिया नये सिरे से संगठन को लेकर नेताओं से फीडबैक जुटा रहे हैं ताकि सभी की सहमति से जिलाध्यक्ष का फैसला हो सके। इस कवायद से तय है कि पहले जिलाध्यक्ष का फैसला हो सकता है।
इसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी और ब्लाक प्रधान को लेकर पार्टी निर्णय कर सकती है। फरीदाबाद के नेताओं से बातचीत के दौरान उन्होंने इन दोनों सवालों पर चर्चा करने के अलावा उनके अन्य सुझाव और इच्छाएं भी जानी। वे सभी नेताओं द्वारा कही गई बात को नोट भी कर रहे थे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौ़ उदयभान भी क्योंकि इसी पार्लियामेंट से आते हैं। इसलिए उन्होंने सुबह ही प्रभारी से मुलाकात की। इसके बाद वे पलवल लौट आए क्योंकि शुक्रवार को पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का यहां बाढ़ग्रस्त इलाकों में दौरा करने का कार्यक्रम था।
एनआईटी विधायक नीरज शर्मा, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर, पूर्व विधायक ललित नागर व रघुबीर सिंह तेवतिया, विजय प्रताप सिंह, सुधीर सिंगला व अन्य से मुलाकात की। बहरहाल, भाजपा की तरह अब कांग्रेस भी लोकसभा चुनावों की रणनीति बनाने में जुट गई है। कुछ संसदीय सीटों को छोड़कर गई जगहों पर कांग्रेस को नये चेहरे मैदान में उतारने पड़ेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि 2019 में उम्मीदवार रहे अवतार सिंह भड़ाना, भव्य बिश्नोई, चौ़ निर्मल सिंह व डॉ़ अशोक तंवर कांग्रेस छोड़ चुके हैं।

Post Views: 73
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: acharya pramod krishnam on congressbig clash between nitish kumar and congress livecongresscongress hearingcongress hreaingscongress liveCongress Partycongress party latest videocongress party newscongress party videocongress todaycongress vs bjpcongressional hearingIndian National Congressnews streamingpbs news streamingpbs streamingpriyanka gandhi congresspuerto rico congresstiktok congressus congressus congress live
ShareTweetPin
Previous Post

जारी रहेगा क्लर्कों का आंदोलन, आज से बैठेंगे भूख-हड़ताल पर

Next Post

अल्लू अर्जुन ने लीक कर दिया पुष्पा-2 का डायलॉग, एक्साइटमेंट में हुई गलती?

Related Posts

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति और एन.डी.एम.सी. द्वारा ऐतिहासिक सिख धार्मिक स्थलों के विकास व सौंदर्यीकरण पर विचार-विमर्श : हरमीत सिंह कालका
BREAKING

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति और एन.डी.एम.सी. द्वारा ऐतिहासिक सिख धार्मिक स्थलों के विकास व सौंदर्यीकरण पर विचार-विमर्श : हरमीत सिंह कालका

January 21, 2026
0
मोहाली में बिजली सुधारों पर 750 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं
BREAKING

मोहाली में बिजली सुधारों पर 750 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं

January 20, 2026
0
माता सरदारनी सतवंत कौर जी की आत्मिक शांति हेतु कीर्तन एवं अंतिम अरदास — 20 जनवरी को गुरुद्वारा मोती बाग साहिब, पटियाला में
BREAKING

माता सरदारनी सतवंत कौर जी की आत्मिक शांति हेतु कीर्तन एवं अंतिम अरदास — 20 जनवरी को गुरुद्वारा मोती बाग साहिब, पटियाला में

January 19, 2026
0
हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव
BREAKING

हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव

January 17, 2026
0
हरियाणा–ब्रिटिश कोलंबिया सहयोग को मिली नई गति
BREAKING

हरियाणा–ब्रिटिश कोलंबिया सहयोग को मिली नई गति

January 17, 2026
0
बहादुरी, त्याग और शान का प्रतीक — भारतीय सेना दिवस पर राणा गुरजीत सिंह का नमन
BREAKING

बहादुरी, त्याग और शान का प्रतीक — भारतीय सेना दिवस पर राणा गुरजीत सिंह का नमन

January 15, 2026
0
Next Post
अल्लू अर्जुन ने लीक कर दिया पुष्पा-2 का डायलॉग, एक्साइटमेंट में हुई गलती?

अल्लू अर्जुन ने लीक कर दिया पुष्पा-2 का डायलॉग, एक्साइटमेंट में हुई गलती?

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist