विश्व कप में भारत ने रविवार को यहां न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 273 रन बनाए। भारत ने 12 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया। विराट कोहली ने 95, कप्तान रोहित शर्मा ने 46 रन जड़े। रवींद्र जडेजा ने 39 रन की नाबाद पारी खेली। इससे पहले न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत के बाद डेरिल मिशेल ने 130, रचिन रविंद्र ने 75 रन बनाए। भारत की तरफ से इस विश्व कप में पहला मैच खेल रहे मोहम्मद शमी ने 5 विकेट झटके। भारत ने न्यूजीलैंड को विश्व कप में पिछली बार 20 साल पहले 2003 में सेंचुरियन में हराया था।