डॉ. बलजीत कौर के प्रयासों से मलोट में जल संसाधन विभाग में सुधार और मैपिंग पहल की
चंडीगढ़, 18 मार्च: पंजाब सरकार जल संसाधन विभाग में दक्षता बढ़ाने और कार्यों को सुचारू बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम ...
चंडीगढ़, 18 मार्च: पंजाब सरकार जल संसाधन विभाग में दक्षता बढ़ाने और कार्यों को सुचारू बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम ...
चंडीगढ़ , 21 फरवरी - खेल के क्षेत्र में देशभर में सिरमौर बने हरियाणा के पैरा एथलीटों ने भी चेन्नई ...
चंडीगढ़, 20 फरवरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के तहत चलाए जा रहे अभियान ...
चंडीगढ़, 20 फरवरी- 38 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला में गोवा के पर्यटन विकास निगम के तत्वावधान में गुरुवार को गोवा-डे मनाया गया। मुख्य चौपाल पर गोवा के कलाकारों ने लैंप डांस की सामूहिक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। गोवा पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक ग्रेविन डायस ने गोवा की कला एवं संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डा. प्रमोद सावंत के मार्गदर्शन और पर्यटन और आईटी मंत्री रोहन खाउंटे के गतिशील नेतृत्व में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई नए कार्यक्रम शुरू किए हैं। महाप्रबंधक ने अपने संबोधन में हरियाणा सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला के भव्य आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हरियाणा प्रदेश अपनी सांस्कृतिक विरासत के बलबूते दुनिया में अपनी पहचान कायम किए है ठीक उसी अनुरूप गोवा भी पर्यटन, कला और संस्कृति के साथ अपना प्रभुत्व कायम किए है। उन्होंने कहा कि गोवा पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ के साथ समुदाय-केंद्रित पर्यटन प्रथाओं का प्रतीक हैं। राज्य की प्राकृतिक सुंदरता को संरक्षित करने और इसके पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने के प्रयास किए जाते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आने वाली पीढिय़ां इसके पवित्र आकर्षण का अनुभव करना जारी रख सकें। महाप्रबंधक ग्रेविन डायस ने कहा कि विदेशी और घरेलू पर्यटकों के बीच जहां आज सूरजकुंड का यह भव्य मेला दुनिया के आकर्षण का केंद्र बिंदु बना है वहीं गोवा की प्राचीन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक और क्रांतिकारी पहल, सरकार ने एकादश तीर्थ या परिवर्तन के ग्यारह स्थान शुरू किए हैं, जो गोवा में परिवर्तनकारी आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करने वाले पूजा स्थलों को दर्शाते हैं। उन्होंने गोवा डे के उपलक्ष्य में गोवा वासियों सहित पूरे देश को शुभकामनाएं देते हुए गोवा का भ्रमण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पर्यटन एवं विरासत मंत्री डा.अरविंद कुमार शर्मा, पर्यटन निगम की प्रधान सचिव एवं मेला प्राधिकरण की वाइस चेयरपर्सन कला रामचंद्रन व निगम के प्रबंध निदेशक डा. सुनील कुमार और उनकी टीम को सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में गोवा पर्यटन को दिए गए सभी सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक डा. सुनील कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कलाकारों, शिल्पकार व बुनकरों का हरियाणा राज्य की तरफ से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 23 फरवरी तक चलने वाले सूरजकुंड मेला में दिन प्रतिदिन पर्यटकों का रिस्पांस बढ़ता जा रहा है। विदेशी मेहमान इस मेले को ग्लोबल प्लेटफार्म पर लेकर जा रहे हैं, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय मेले में 44 देश और 600 से अधिक अंतरराष्ट्रीय कारीगर 1200 से अधिक स्टॉल के साथ भाग ले रहे हैं, जिससे यह वास्तव में दुनिया की सबसे बड़ी कला और शिल्प प्रदर्शनियों में से एक बन गई है। उन्होंने कहा कि गोवा को दो बार भागीदार/थीम राज्य बनने का सम्मान मिला है, पहली बार 2001 में और दूसरी बार 2014 में बना है। सांस्कृतिक मंच से गोवा की पारंपरिक डैफ, कोली और फुगड़ी नृत्य प्रस्तुतियों ने मेले में उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके अलावा, गोवा के विशेष व्यंजनों को भी मेले में प्रदर्शित किया गया, जिससे लोग गोवा के स्वादिष्ट खान-पान का भी आनंद ले सके। इस अवसर पर सिंगापुर, मलेशिया, विदेश मंत्रालय के अधिकारीगण, गोवा पर्यटन विकास निगम के उपनिदेशक धीरज वागले, हरियाणा पर्यटन निगम के एजीएम हरविंद्र सिंह, एजीएम राजपाल सिंह, प्रबंधक सुनील शर्मा सहित गोवा और हरियाणा पर्यटन निगम के अधिकारीगण व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
चंडीगढ़, 20 फरवरी- हरियाणा के खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा खेलों का पावर हाऊस बन चुका है। हमारे खिलाड़ी ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, एशियन व कामनवेल्थ खेलों में और अधिक पदक जीते इसलिए खिलाड़ियों को और ज्यादा खेल सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। खेल नर्सरियों और ज्यादा प्रभावी व सशक्त बनाया जाएगा। इसी कड़ी में खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों की बायोमेट्रिक से हाजिरी होगी और हाजिरी पूरी होने पर ही उन्हें खुराक भत्ता दिया जाएगा। इससे पारदर्शिता रहेगी और ग्रांट का भी सही ढंग से योग्य खिलाड़ियों तक लाभ पहुंचेगा। फिलहाल पंचकूला के ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम की नर्सरी के खिलाड़ियों की बायोमेट्रिक से हाजिरी शुरू करवाई जाएगी और इसमें सफलता मिलने पर प्रदेश के अन्य स्टेडियमों व खेल नर्सरी वाले स्कूलों में बायोमेट्रिक से खिलाड़ियों की हाजिरी शुरू की जाएगी। वे आज यहां सिविल सचिवालय में खेल विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों का इंश्योरेंस करवाया जाएगा, ताकि चोटिल होने पर वे ठीक से अपना इलाज करवा सकें और निरंतर अभ्यास कर प्रदेश के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत सकें। उन्होंने कहा कि जिला स्तर के स्टेडियमों व ब्लाक स्तर पर बनाए गए राजीव गांधी खेल स्टेडियमों को चकाचक बनाया जाएगा। खेल के मैदानों को दुरुस्त किया जाएगा और भवनों की मरम्मत का कार्य सुचारू रूप से करवाया जाएगा। इसके लिए खेल विभाग की इंजीनियरिंग विंग को मजबूत किया जाएगा। एसडीओ व जेई की भर्ती करवाई जाएगी, ताकि स्टेडियमों में बनने वाले मल्टीपर्पज हॉल व अन्य भवनों के निर्माण में देरी न आए। उन्होंने कहा कि जल्द ही सोनीपत में कुश्ती और पानीपत में बाक्सिंग की एक्सीलेंसी शुरू की जाएगी, जिसमें खिलाड़ियों के रहने के लिए हॉस्टल की व्यवस्था रहेगी। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास करने में सहूलियत रहेगी। उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट का बढ़ावा देने के लिए यमुनानगर में बंदा सिंह बहादुर मार्शल आर्ट स्कूल का निर्माण करवाया जाएगा। खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने निर्देश दिए कि खेल डायरेक्टर व डिप्टी डायरेक्टर जिलों में जाकर खेल स्टेडियमों की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करें और उसी के हिसाब से वहां पर खेलों के उपकरण व अन्य संसाधनों की व्यवस्था करवाएं। इसके अलावा खिलाड़ियों का अभ्यास करवाने में लापरवाही बरतने वाले खेल प्रशिक्षकों की भी सूची तैयार की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पूरी तैयारी करके वार्षिक खेल कैलेंडर बनाया जाए। जिस भी जिले में खेलों का आयोजन किया जाना है वहां पर एक महीने पहले से तैयारी शुरू कर दी जाए, ताकि प्रतियोगिता में शिरकत करने वाले खिलाड़ियों को असुविधा न हो। बैठक में जानकारी दी गई कि 3 से 5 मार्च को पंचकूला में राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 1000 से 1500 खिलाड़ी शिरकत करेंगे। बैठक में खेल विभाग के प्रधान सचिव श्री नवदीप विर्क, खेल निदेशक श्री संजीव वर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
चंडीगढ़ , 19 फरवरी - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस बार सरसों की फसल के मंडी में जल्द आगमन को देखते हुए 28 मार्च की बजाए 15 मार्च से ही सरकारी खरीद शुरू कर दी जाए। मुख्यमंत्री आज यहां रबी विपणन मौसम 2025-26 के दौरान सरसों की खरीद करने बारे आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने सरसों की खरीद की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसान हितों को हमेशा सर्वोपरि रखती है और हमेशा किसानों की भलाई के कार्यों को तवज्जो देती है। हरियाणा ऐसा पहला प्रदेश है जहां सभी फसलों को एमएसपी ( न्यूनतम समर्थन मूल्य ) पर खरीदा जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सरसों की खरीद के लिए 108 मंडियां निर्धारित की गई हैं। उन्होंने खरीद एजेंसियों, मंडी बोर्ड व संबंधित विभागों को सरसों की खरीद सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को अधिकारियों ने जानकारी दी कि राज्य में आम तौर पर 17 से 20 लाख एकड़ क्षेत्र में सरसों उगाई जाती है जबकि रबी फसल सीजन 2024-25 के दौरान 21.08 लाख एकड़ क्षेत्र में सरसों उगाई गई है। ऐसे में अनुमानित उत्पादन 15.59 लाख मीट्रिक टन होने की संभावना है। इस वर्ष भारत सरकार द्वारा सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5950 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि उक्त समर्थन मूल्य का लाभ लेने के लिए किसानों को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत व सत्यापित करवानी आवश्यक होती है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में सरसों की खरीद हैफेड एवं हरियाणा राज्य भण्डारण निगम द्वारा की जाएगी। बैठक में कृषि तथा किसान कल्याण विभाग, हैफेड, हरियाणा राज्य विपणन बोर्ड, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग व हरियाणा राज्य भण्डारण निगम के अधिकारी मौजूद थे।
चंडीगढ़ ,18 फरवरी- फरीदाबाद में 38 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले की बड़ी चौपाल पर मंगलवार को घाना देश के ...
चंडीगढ़, 17 फरवरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पहल स्वरूप उद्योगों के लिए पारंपरिक स्टांप पेपर के स्थान पर ग्रीन ...
चंडीगढ़, 14 फरवरी- हरियाणा सरकार द्वारा नशे की लत से निपटने और पुनर्वास के लिए बेहतर सहायता प्रदान करने के निरंतर ...
चंडीगढ़, 14 फरवरी - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विधायिका लोकतंत्र का एक मजबूत स्तंभ है ...
© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800
© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800