Wednesday, May 6, 2026

Tag: Haryana

सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी पार्टियों के बूथ लेवल एजेंट करें नामित- पंकज अग्रवाल

सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी पार्टियों के बूथ लेवल एजेंट करें नामित- पंकज अग्रवाल

चंडीगढ़, 1 मार्च- हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री पंकज अग्रवाल ने प्रदेश में राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक ...

अपनी विभिन्न कंपनियों में 1.3 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा अदाणी समूह

सीआईएसएफ के सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को किया सम्मानित

चंडीगढ़, 1 मार्च- चंडीगढ़ स्थित सीआईएसएफ इकाई पंजाब और हरियाणा सिविल सचिवालय में "वीरता को सलाम" कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रीय ...

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की पार्टी महासचिवों संग बैठक, दिल्ली में हुई मीटिंग

ट्रिपल इंजन सरकार तीन गुना गति से करेगी विकास कार्य

चंडीगढ़, 25 फरवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने 100 दिन में संकल्प पत्र के 18 वायदों को पूरा किया है जबकि 10 वायदों पर कार्य चल रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संकल्प पत्र के एक-एक वायदे को पूरा किया जाएगा। हरियाणा विकास की राह पर और तेज गति से आगे बढ़ेगा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत बनाने के सपनों को साकार करेगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को करनाल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। श्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भाईचारा खराब करने का कार्य किया है। वर्ष 2014 से पहले प्रदेश में विकास कार्यों की क्या स्थिति थी, ये आमजन जानते हैं। जबकि वर्तमान सरकार लगातार तेज गति से विकास कार्य करवा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता लगातार सरकार की कल्याणकारी नीतियों पर भरोसा जता रही है और हाल ही में दिल्ली में भी जनता ने अपना आर्शीवाद देकर सरकार की नीतियों पर विश्वास की मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि छोटी सरकार बनने के बाद प्रदेश सरकार तीन गुना गति से कार्य करेगी। इस मौके पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली, विधायक श्री जगमोहन आनंद, श्री रामकुमार कश्यप और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

जनता का सरकार के प्रति बढ़ा विश्वास- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

जनता का सरकार के प्रति बढ़ा विश्वास- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 25 फरवरी – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने विधानसभा चुनावों के दौरान नौकरी बेचने की बातें कही थी, जिससे युवाओं के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा और जनता ने कांग्रेस को रिजेक्ट किया। जबकि वर्तमान राज्य सरकार ने बिना पर्ची-बिना खर्ची के पारदर्शिता के आधार पर मेरिट पर युवाओं को नौकरी देने का काम किया है। आज युवाओं का सरकार के प्रति भरोसा बढ़ा है और यह वातावरण बना है कि जो योग्य होगा वो नौकरी पाएगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को पानीपत में आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थितजन को संबोधित कर रहे थे। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विधानसभा चुनावों के समय जब युवाओं को नौकरी देने की प्रक्रिया चल रही थी, तो कांग्रेस के नेता चुनाव आयोग के पास चले गए और भर्ती प्रक्रिया को रुकवा दिया। लेकिन मैंने अपना वादा पूरा करते हुए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले 25 हजार से ज्यादा युवाओं को ज्वाइनिंग देने का काम किया। उन्होंने कहा कि पानीपत एक धार्मिक, ऐतिहासिक, औद्योगिक और व्यावसायिक नगरी है और इसी को ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र में लगातार विकास कार्य तीव्र गति से करवाए जा रहे हैं, ताकि विभिन्न व्यवसायों से जुड़े लोगों को सरकार की योजनाओं के साथ-साथ विकास का भी लाभ मिल सके। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पानीपत क्षेत्र में उद्योग की अपार संभावनाएं हैं और एमएसएमई उद्योग इस दिशा में बेहद कारगर साबित हो सकते हैं। सरकार ने एमएसएमई उद्योग को बढ़ावा देने के लिए क्लस्टर एप्रोच पर चलते हुए एक ब्लॉक – एक उत्पाद की अवधारणा को लागू किया है, ताकि व्यापार को बढ़ावा मिल सके। जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार का दायित्व है और ये हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी को लेकर सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जनता की शिकायतों का समाधान तय समय में किया जाए। इसी कड़ी में सभी उपायुक्त हर रोज सुबह 2 घंटे समाधान शिविरों में जनता की समस्या सुनते हैं और समाधान भी करते हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी लगातार इन समाधान शिविरों की समीक्षा करते हैं और लोगों से बात भी करते हैं। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 साल से केंद्र सरकार ने देश को मजबूत किया है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है। राज्य सरकार लगातार संकल्प पत्र के वायदों को पूरा करने का काम कर रही है। सरकार के 100 दिनों के भीतर ही किडनी रोगियों को मुफ्त डायलिसिस की सुविधा दी जा रही है। आज 15 लाख से ज्यादा महिलाओं को 500 रुपए में सिलेंडर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पंचायती भूमि पर मकान बनाकर रह रहे लोगों को मालिकाना हक देने का काम किया है। विकास को लेकर सरकार का विजन और नीति स्पष्ट मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा और केंद्र में डबल इंजन की सरकार चल रही है, जो हरियाणा में हर क्षेत्र का समान विकास सुनिश्चित कर रही है और अब जल्द ही ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से धरातल पर विकास कार्य और तेज गति से होंगे। वर्तमान सरकार के प्रति जनता में उत्साह और भरोसा है। विकास को लेकर सरकार का विजन साफ है और नीति स्पष्ट है। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में जिस प्रकार जनता से अपना विश्वास व्यक्त किया है, उसी प्रकार छोटी सरकार के प्रति भी जनता में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम में विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री मोहन लाल बडौली, विधायक श्री प्रमोद विज, श्री मनमोहन भड़ाना सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

‘न्यूजक्लिक’ का दफ्तर सील, दो गिरफ्तार

हरियाणा में आगामी 8 मार्च 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा

चंडीगढ़ , 25 फरवरी - हरियाणा में आगामी 8 मार्च 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए "हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण" के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित की जाने वाली इस राष्ट्रीय लोक अदालत में चैक से संबंधित मामले ( एनआईएक्ट), धन वसूली मामले , आपराधिक मामले जिनमें कानूनी तौर पर समझौता किया जा सकता है( आपराधिक मिश्रित मामले) , एक्सीडेंट क्लेम केस (एमएसीटी), श्रम एवं रोजगार संबंधी विवाद , बिजली , पानी और अन्य बिल्स केस , वैवाहिक विवाद , रखरखाव के मामले , भूमि अधिग्रहण मामले , सेवाएं संबंधी मामले , राजस्व मामले तथा सिविल एवं आपराधिक मामलों की सुनवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति अपने मुकदमे को दूसरे पक्ष के साथ समझौते के माध्यम से लोक अदालत द्वारा निपटाना चाहते हैं , वे अपना मुकदमा , जिस न्यायालय में लंबित है , उस न्यायालय में 7 मार्च 2025 तक किसी भी दिन ( अवकाश को छोड़कर ) जाकर अपने मामले पर विचार करवा सकते हैं। उसका निस्तारण 8 मार्च 2025 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी समझौते के आधार पर किया जाएगा। प्रवक्ता ने यह भी बताया कि अपने मुकदमे को राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाने का इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए निकटतम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सम्पर्क कर सकता है।

ट्रिप्पल इंजन की सरकार बनाकर तीन गुणा तेज गति से होगा प्रदेश का विकास- नायब सिंह सैनी

ट्रिप्पल इंजन की सरकार बनाकर तीन गुणा तेज गति से होगा प्रदेश का विकास- नायब सिंह सैनी

चंडीगढ, 22 फरवरी – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ट्रिप्पल इंजन की सरकार बनने के बाद प्रदेश में ...

वर्तमान सरकार हर क्षेत्र का समान रूप से विकास  कर रही सुंनिश्चित– नायब सिंह सैनी

वर्तमान सरकार हर क्षेत्र का समान रूप से विकास कर रही सुंनिश्चित– नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 22 फरवरी - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले की ...

देश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जल्द बनाई जाएगी राष्ट्रीय समिति- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

देश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जल्द बनाई जाएगी राष्ट्रीय समिति- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

चण्डीगढ़, 22 फरवरी-   केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश में प्राकृतिक खेती को ...

ट्रेसिंग पेपर पर काम शुरू करने वाली पश्चिम बंगाल की अंजूमनारा बेगम महिला सशक्तिकरण की बनी मिसाल

ट्रेसिंग पेपर पर काम शुरू करने वाली पश्चिम बंगाल की अंजूमनारा बेगम महिला सशक्तिकरण की बनी मिसाल

चण्डीगढ़, 22 फरवरी - 38 वे सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में पश्चिम बंगाल के जिला पूर्बा बर्धमान के गांव ब्रह्मांडीही निवासी अंजुमनारा बेगम ...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रावी और ब्यास जल न्यायाधिकरण के समक्ष उठाया हरियाणा के पानी का मुद्दा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रावी और ब्यास जल न्यायाधिकरण के समक्ष उठाया हरियाणा के पानी का मुद्दा

चंडीगढ़, 21 फरवरी - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रावी और ब्यास जल न्यायाधिकरण के समक्ष हरियाणा के हितों की बात करते हुए कहा कि 30 जनवरी 1987 को रावी और ब्यास जल न्यायाधिकरण द्वारा दी गई अपनी रिपोर्ट पर अंतिम निर्णय जल्द से जल्द लिया जाए, ताकि हमारे न्यायोचित हिस्से का पानी हमें शीघ्र मिल सके। मुख्यमंत्री ने यह बात रावी और ब्यास जल न्यायाधिकरण के दौरे के दौरान हुई बैठक में कही। श्री नायब सिंह सैनी ने रावी और ब्यास जल न्यायाधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री विनीत सरन, सदस्य न्यायमूर्ति श्री पी. नवीन राव और श्री सुमन श्याम का हरियाणा की 2 करोड 80 लाख जनता की और से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 30 जनवरी 1987 को रावी और ब्यास जल न्यायाधिकरण ने अपनी रिपोर्ट दी थी। उस दिन से आज तक हरियाणा का हर बच्चा, नवयुवक और बुजुर्ग इस विषय में अंतिम निर्णय आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें आशा है कि न्यायाधिकरण इस सम्बंध में अवश्य ही विवेकपूर्ण निर्णय लेगा, जिसकी पूरे भारतवर्ष में प्रशंसा होगी। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी के लिए जल संरक्षण न केवल भारत की चिंता है, बल्कि वैश्विक चिंता का विषय बन गया है। इसके लिए जल संरक्षण की योजनाएं बनानी होंगी। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने नदियों को जोड़ने की योजनाएं बनाई थी, जिसे आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। हरियाणा सरकार ने भी नदियों को जोड़ने के लिए रूपरेखा बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के लिए एसवाईएल भी एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा हरियाणा के हक में फैसला भी दिया गया है, लेकिन फिर भी अभी तक पंजाब की ओर से हरियाणा को उसके हिस्से का पानी नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि हम लगातार कई मंचों से कह चुके हैं कि हरियाणा को उसके हिस्से का पानी मिलना चाहिए, लेकिन पंजाब सरकार द्वारा इस दिशा में कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही एसवाईएल के विषय का समाधान होगा। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल, हरियाणा व पंजाब के महाधिवक्ता भी मौजूद रहे।

Page 3 of 29 1 2 3 4 29

Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Add New Playlist